फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sonia gandhi ralley in baxar

बिहारः सोनिया बोलीं, 'झूठे सपने दिखाते हैं मोदी'

Sat, 17 Oct 2015 03:46 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Sonia gandhi ralley in baxar

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विकास के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। बिहार के बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार केवल उद्योगपतियों के हितों के लिए काम कर रही है आम आदमी के लिए नहीं।

विज्ञापन


सोनिया ने नरेन्द्र मोदी की सरकार को अवसरवादी बताते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में आने के लिए ही लोगों को झूठे सपने दिखाते हैं, इसलिए इन लोगों के झांसे में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर भी केन्द्र सरकार को घेरा।
विज्ञापन


कहा केन्द्र में मोदी सरकार आते ही महंगाई बेलगाम हो गई है। दाल दो सौ रुपये किलो बिक रही है। महिलाओं की रसोई से आधी चीजें गायब हो गई हैं अब कहां गया मोदी जी का वादा। सोनिया ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि हमने ही देश की जनता को बराबरी से रहने का माहौल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए गठबंधन को बताया अवसरवादी

Bihar: Sonia gandhi ralley in baxar

हमारी पार्टी ने देश के भाईचारे को बनाकर रखा लेकिन नई सरकार ने आते ही माहौल को बिगाड़ दिया है। आज देश में साम्प्रदायिकता बढ़ती जा रही है लेकिन ऐसे मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री मोदी चुप रहते हैं। पीएम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू मुसलमान आपस में लड़ते नहीं उन्हें लड़ाया जाता है।

बिहार में नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस पिछड़े राज्य में नीतीश कुमार ने जो विकास कार्य कराया है वो पूरे देश में कहीं ओर नहीं हुआ। कांग्रेस उनके प्रयासों को देखते हुए ही उनका समर्थन कर रही है, अगर नीतीश सरकार वापस आती है तो बिहार के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

सोनिया ने जीएसटी बिल के विरोध पर भी सफाई देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार इस बिल को अपने उद्योगपति दोस्तों की मदद के लिए लाना चाहती थी इसलिए हमने इसका विरोध किया।

लेकिन एनडीए अगर सत्ता में आती है तो वो फिर लोगों को धोखा देंगे। सोनिया ने एनडीए का सीएम उम्‍मदीवार घोषित न करने पर भी कटाक्ष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed