फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Son of retired DSP commits suicide in Patna, shoots himself in the head; had a dispute with his wife

Bihar News: पटना में रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने की खुदकुशी, खुद के सिर में मारी गोली; पत्नी से विवाद था

Sat, 26 Apr 2025 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Apr 2025 01:23 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि नीरज बेरोजगार था और पैसों को लेकर परिजनों से मारपीट और अभद्रता करता था। पत्नी से भी उसका विवाद चल रहा था। उसने अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
Bihar: Son of retired DSP commits suicide in Patna, shoots himself in the head; had a dispute with his wife

विस्तार

पटना में सेवानिवृत डीएसपी के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। उसने सिर में गोली मारकर जान दे दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके के कौशल्या अपार्टमेंट में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान  नीरज कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शराब पीने को लेकर झगड़ा करता था
बताया जा रहा है कि नीरज अपने परिवार के साथ कौशल्या अपार्टमेंट में रहता था। पिछले कुछ दिनों नीरज का उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद नीरज की लाश फ्लैट में बेड पर पड़ी थी। तकिए और बिस्तर खून से सने हुए थे। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज को नशे की लत थी। परिवार के सदस्य नीरज को शराब पीने से मना कर रहा था। लेकिन, वह अपने परिवार के लोगों से शराब पीने को लेकर हमेशा झगड़ा करता था। 
विज्ञापन

विवाद सुलझाने गए नीतीश सरकार के अधिकारी पर जानलेवा हमला, पंचायत भवन बनाने का विरोध कर रहे थे दबंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया

मामले में कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने पूरे मामले पर बताया कि देर रात रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने खुदकुशी कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। घटनास्थल से एक कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed