फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Slogans of Fatmi and Sanjay Jha raised in JDU workers conference, Lalan left the stage

Bihar : दरभंगा का सांसद कैसा हो, आधे बोले संजय झा तो आधे बोले फातमी जैसा हो, मंच छोड़ उतरे ललन

Sat, 13 May 2023 08:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 May 2023 08:18 PM IST
सार

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने ही कुछ लोग संजय झा तो कुछ अली अशरफ फातमी के पक्ष में नारे लगाने लगे। इस दौरान ललन सिंह ने नारा लगाने से मना भी किया लेकिन जब कोई नहीं माना तब गुस्से में मंच से उतर कर नीचे बैठ गये।

विज्ञापन
Bihar: Slogans of Fatmi and Sanjay Jha raised in JDU workers conference, Lalan left the stage
मंच छोड़ नीचे बैठे ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने ही कुछ लोग संजय झा के पक्ष में तो कुछ लोगों ने मो. अली अशरफ फातमी के पक्ष में नारे लगाए। इस दौरान ललन सिंह ने नारा लगाने से मना भी किया लेकिन कार्यकर्त्ता नहीं माने तब गुस्सा में वह मंच से उतर कर नीचे बैठ गये।
विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन दो खेमे में बंटा
दरअसल दरभंगा मेंके पोलो मैदान में जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जल संसाधन और सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय झा पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचते ही कार्यकर्ता जोर जोर से नारे लगाने लगे। कार्यकर्ता सम्मेलन दो खेमे में बंटा दिखने लगा। मो. अली अशरफ फातमी और संजय झा गुट के लोग, "दरभंगा का सांसद कैसा हो" का जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। कोई कहता “फातमी साहब जैसा हो” तो कोई कहता “संजय झा के जैसा हो”। इसके बाद कार्यक्रम में जोर जोर से हंगामा होने गया। हालांकि मो. अली अशरफ फातमी और संजय झा दोनों मंच से कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील करते रहे। फिर ललन सिंह ने भी नारा लगाने से मना किया लेकिन इसके बाद भी जब कार्यकर्ताओं ने नारा लगाना बंद नहीं किया तब ललन सिंह कार्यकर्ताओं की हरकत से नाराज होकर मंच से नीचे आकर कार्यकर्ताओ के बीच में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

Bihar: Slogans of Fatmi and Sanjay Jha raised in JDU workers conference, Lalan left the stage
किसी और का नारा मत लगाईये - फोटो : अमर उजाला

किसी और का नारा मत लगाईये
वहीं ललन सिंह ने कहा कि आप लोग किसी का नारा मत लगाइये। इस पार्टी का नेता सिर्फ एक है उसका नाम है नीतीश कुमार। पार्टी भी एक है जिसका नाम है जनता दल यूनाइटेड। हम सब उनके केयर टेकर है। चाहे वो हम हो या फ़ातमी जी हो। चाहे मदन सहनी हो या संजय झा या मंगनीलाल मण्डल हो। नारा सिर्फ एक आदमी का लगाइये। नीतीश कुमार जिंदाबाद, जनता दल यूनाइटेड जिंदाबाद और किसी का नारा कभी मत लगाइये। अभी चुनाव का समय नहीं है। अभी पार्टी को मजबूत करने का समय है। अगर पार्टी सशक्त करना है तो जनता दल यूनाइटेड जिंदाबाद करें। महागठबंधन जिसको यहां से टिकट देगी, हमलोग मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।

Bihar: Slogans of Fatmi and Sanjay Jha raised in JDU workers conference, Lalan left the stage
न मैं किसी मस्जिद का ईमाम हूं और न किसी मंदिर का पुजारी - फोटो : अमर उजाला
पहले भी लगाये गये थे ऐसे नारे
दरभंगा में ऐसे नारे पहले भी लगाये गये हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही दरभंगा में जदयू की  कार्यकारिणी बैठक चल रही थी। संजय झा के वहां पहुंचते ही जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के समर्थकों ने "दरभंगा का सांसद कैसा हो, संजय झा जैसा हो" के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी बात पर राजद छोड़ कर जदयू में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी बिफर पड़े थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की घोषणा से पहले इस तरह की नारेबाजी पार्टी के हित में नहीं है। पार्टी जो तय करेगी उसकी जीत के लिए हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे।

न मैं किसी मस्जिद का ईमाम हूं और न किसी मंदिर का पुजारी
इस बार से नाराज होकर अली असरफ फातमी ने कहा कि मैं ना किसी मस्जिद का इमाम हूं ना मैं किसी मंदिर का पुजारी। मैं भी सियासत करता हूं और मैं भी राजनीति में हूं। जब तक मेरे पैर कब्र में ना चले जाएं तब तक मैं राजनीति करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि संजय झा और मैं, दोनों उम्मीदवार हैं। मैं भी प्रयास कर रहा हूं कि मुझे टिकट मिल जाए। मैं चार बार दरभंगा से लोकसभा का मेंबर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं राजद छोड़कर जदयू में आ गया तो क्या मेरी हैसियत खत्म हो गई। ऐसी बात नही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed