फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Simaria Dham will be rejuvenated, Haridwar will become beautiful, Nitish Kumar, Sanjay Jha, Mithila

Bihar : हरिद्वार से भी सुंदर होगा सिमरिया धाम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर; सीएम नीतीश बोले- राशि की कमी नहीं होगी

Tue, 30 May 2023 03:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 May 2023 03:43 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरिया धाम को हर की पौड़ी (हरिद्वार) से भी सुंदर बनाने का निर्देश दिया है। सिमरिया धाम का विकास और सौंदर्यीकरण होने पर यहां धार्मिक पर्यटन का तेजी से विकास होगा, दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे, धर्मशाला में ठहरेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Simaria Dham will be rejuvenated, Haridwar will become beautiful, Nitish Kumar, Sanjay Jha, Mithila
सिमरिया धाम में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार वासियों, खासकर मिथिला के लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र, उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित पावन सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास मंगलवार को हो गया। बिहार सरकार का दावा है कि इस सिमरिया धाम को हर की पौड़ी (हरिद्वार) से भी सुंदर बनाया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सुविधा होगी। सिमरिया धाम के सौंदर्यीकरण का काम 2024 से पहले पूरा करने का टारगेट है। इस कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। सीएम ने कहा कि यह हरिद्वार की तर्ज विकसित होगा। सिमरिया धाम में खानपान, सुरक्षा और आराम की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन

 

Bihar: Simaria Dham will be rejuvenated, Haridwar will become beautiful, Nitish Kumar, Sanjay Jha, Mithila
आने वाले दिनों में ऐसा होगा सिमरिया धाम। - फोटो : अमर उजाला

हर की पौड़ी (हरिद्वार) से भी सुंदर बनाने का निर्देश
जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा कि 30 मई का दिन मिथिलावासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब उनकी आस्था के एक सबसे बड़े केंद्र के कायाकल्प का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरिया धाम को हर की पौड़ी (हरिद्वार) से भी सुंदर बनाने का निर्देश दिया है। सिमरिया धाम का विकास और सौंदर्यीकरण होने पर यहां धार्मिक पर्यटन का तेजी से विकास होगा, दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे, धर्मशाला में ठहरेंगे। बिहार के विभिन्न जिलों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तो वृद्धि होगी। इलाके में होटल और परिवहन सहित कई तरह के कारोबार और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Simaria Dham will be rejuvenated, Haridwar will become beautiful, Nitish Kumar, Sanjay Jha, Mithila
शिलान्यास करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

'गेटवे ऑफ मिथिला' कहा जाता है सिमरिया धाम को
संजय झा ने कहा कि सिमरिया धाम मिथिला का प्रवेश द्वार भी है। इसे मिथिला के लोग 'गेटवे ऑफ मिथिला' की तरह मानते रहे हैं। यह स्थल रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। प्रस्तावित स्थल के दक्षिण में सिक्स-लेन पुल और हाईवे का निर्माण हो रहा है, जो पटना और खगड़िया को जोड़ेगा। दो बड़ा रेलवे स्टेशन बरौनी और मोकामा यहां से ज्यादा दूर नहीं है। यानी यहां कनेक्टिविटी का कोई इश्यू नहीं है।
 

विज्ञापन

Bihar: Simaria Dham will be rejuvenated, Haridwar will become beautiful, Nitish Kumar, Sanjay Jha, Mithila
सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी और संजय झा समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला

30 मई को मां गंगा का अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' भी है
संजय झा ने कहा कि गंगा को सबसे पवित्र और पुण्यदायिनी नदी माना जाता है। 30 मई को मां गंगा का अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' भी है। कहा जाता है कि भगीरथ ऋषि द्वारा वर्षों की तपस्या के बाद आज ही के दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित प्राचीन सिमरिया गंगा धाम के कायाकल्प के शुभारंभ के लिए गंगा दशहरा से बेहतर दिन क्या हो सकता था? संजय झा ने कहा कि सिमरिया धाम में प्राचीन काल से ही हर साल कार्तिक मास में कल्पवास मेला लगता है, जिसमें बिहार ही नहीं, कुछ अन्य राज्यों तथा नेपाल तक से श्रद्धालु आते हैं। इनमें महिला श्रद्धालुओं और साधु-संतों की अच्छी संख्या होती है।
 

Bihar: Simaria Dham will be rejuvenated, Haridwar will become beautiful, Nitish Kumar, Sanjay Jha, Mithila
ऐसा होगा सिमरिया धाम। - फोटो : अमर उजाला

योजना के तहत कराया जाएगा कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण
मंत्र संजय झा ने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार योजना के तहत सिमरिया धाम में सीढ़ी घाट के निर्माण और रीवर फ्रंट के विकास के साथ-साथ और संपूर्ण कल्पवास मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। योजना में सिमरिया धाम में राजेन्द्र सेतु और निर्माणाधीन सिक्स-लेन पुल के बीच में गंगा के बाएं तट का आवश्यकतानुसार उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं शीट पाइलिंग करते हुए नदी भाग में लगभग 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट का निर्माण, स्नान घाट के निकट चेंजिंग रूम का निर्माण, स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, गंगा आरती के लिए स्थल का निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, शेडेड कैनोपी, वाच टावर, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था एवं लैंडस्केपिंग, शौचालय परिसर, धर्मशाला, पार्क, पाथ-वे, पार्किंग एवं प्रकाशीय व्यवस्था का निर्माण आदि शामिल है। इसके अलावा छह लेन सेतु से दक्षिण में स्थित मुक्तिधाम को भी बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed