{"_id":"5ee734188ebc3e42fe27633d","slug":"bihar-seven-people-killed-after-a-truck-hit-two-autorickshaws-in-vishunpur-amas-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में नौ लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में नौ लोगों की मौत
Mon, 15 Jun 2020 02:11 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, गया
पीटीआई, गया
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
गया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : ANI
बिहार के गया जिले के आमस थाना अंतर्गत बिशुनगंज गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर एक ट्रक और दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर में ऑटो में सवार नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ऑटोरिक्शा में सवार लोग औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेंगनिया लौट रहे थे। तभी बिशुनपुर गांव के निकट तेज गति से एक ट्रक ने दोनों ऑटोरिक्शा को कुचल दिया।
विज्ञापन