फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Security personnel posted in Aurangabads Sadar Hospital manhandled a patient pictures went viral

Bihar News: औरंगाबाद के सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने की मरीज के साथ हाथापाई, तस्वीरें वायरल

Wed, 06 Sep 2023 05:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 06 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद के सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी ने मरीज से गुंडई कर ली। इनकी गुंडई की शिकायत आए दिन आती रहती है। लेकिन सबूत के अभाव में शिकायत आने के बावजूद कुछ नहीं होता, लेकिन इस बार कैमरे में कैद होने के कारण तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Bihar Security personnel posted in Aurangabads Sadar Hospital manhandled a patient pictures went viral
अस्पताल में गार्ड ने मरीज के साथ की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी के दबंगई का मामला सामने आया है। अस्पताल के बाहर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें गार्ड इलाज कराने आए मरीज से हाथापाई कर रहे है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी गार्ड नही गुंडे है, इस दौरान मरीज को ही बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


असल में, इस सुरक्षाकर्मियों के गुंडई की शिकायत आए दिन आती रहती हैं। शिकायत का प्रमाण नहीं मिलने के कारण ये अब तक कार्रवाई से बचते रहे हैं। ऐसी ही शिकायतों के बीच यह पहला मौका आया है, जब सदर अस्पताल के गार्डों की गुंडई कैमरे में कैद हो गयी है। गार्ड द्वारा युवक की पिटाई कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक गार्ड की गुंडई से सदर अस्पताल रणभूमि में तब्दील हो गया है। गार्ड एक मरीज को बेरहमी से पीट रहा है। 
विज्ञापन


यह तस्वीर सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र कैंपस की है। युवक हड्डी के डॉक्टर से इलाज कराने आया था। कैंपस में पटना से आए हड्डी के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. उदय प्रकाश मरीजों को देख रहे थे। डॉ. प्रकाश हड्डी का सफल इलाज करने के कारण यहां काफी लोकप्रिय है। वें सप्ताह में मात्र दो दिन ही सदर अस्पताल आते है। इस कारण वें जब भी यहां आते है, तब उनसे इलाज कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। ज्यादा भीड़ होने के कारण अफरा-तफरी का भी माहौल बन जाता है। इसके बावजूद डॉ. प्रकाश मरीजों को पूरी तन्मयता से देखा करते है। मौके पर इलाज कराने आए मरीज लाइन में लगे थे। इसी दौरान एक युवक से मौके पर तैनात गार्ड उलझ पड़ा। वह उससे तू-तू मैं-मैं करने लगा। इसके बाद गार्ड अचानक से बेहद गुस्से में आ गया। उसने आव देखा न ताव उस युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लाइन में लगी एक महिला भी गार्ड के धक्के से गिर कर चोटिल हो गई। गार्ड के हाथों पीट जाने वाले युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गार्ड का विरोध किया। उसने यह कहा कि हमलोग भी कई घंटों से लाइन में लगे है और आप पैसे लेकर अन्य मरीजों को ले जाकर डॉक्टर से दिखवा रहे है। इसी बात पर गार्ड को गुस्सा आया और उसने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से की है। वहीं, सिविल सर्जन ने कहा है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed