{"_id":"6112ea878ebc3ef404327855","slug":"bihar-seal-on-6-agendas-in-nitish-kumar-cabinet-169-25-crore-approved-for-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश कैबिनेट में 6 एजेंडे पर लगी मुहर, टीकाकरण के लिए 169.25 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश कैबिनेट में 6 एजेंडे पर लगी मुहर, टीकाकरण के लिए 169.25 करोड़ स्वीकृत
Wed, 11 Aug 2021 07:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 07:09 AM IST
सार
- नीतीश कैबिनेट की बैठक मे 6 एजेंडे पर लगी मुहर
- कोरोना टीकाकरण के लिए राशि को दी गई मंजूरी
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कार्य के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से पूर्व में प्राप्त 1000 करोड़ में से परिचालन लागत मद में 169.25 करोड़ के अनुमानित व्यय की स्वीकृति दी गई है। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक मे 6 एजेंड पर मुहर लगी। इसमें टीकाकरण के लिए राशि को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
साथ ही दीघा- सोनपुर गंगा पुल के लिए 598 करोड़ की मंजूरी दी गई है । गंगा रेल-सह-सड़क पुल के सोनपुर की तरफ कुल लंबाई 12.4 किलोमीटर की लंबाई में विटुमिनस कार्य, पीसीसी कार्य, आरओबी निर्माण अंडरपास निर्माण के लिए 598 करोड़ 10 लाख रुपए की अनुमानित लागत पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधीन गव्य विकास निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालयों के लिपिक संवर्ग में भर्ती प्रक्त्रिस्या अन्य सेवा शर्तों को विनियमित करने हेतु गव्य विकास निदेशालय लिपिकीय संवर्ग नियमावली-2021 की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर पटना के दानापुर तथा नेउरा रेलवे स्टेशनों के बीच आरओबी निर्माण के लिए साठ करोड़ तिरासी लाख पैंतालीस हज़ार में से राज्यांश के रूप में 48 करोड़ 14 लाख 83 हजार अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत रोहतास के सोन नदी पर पांडुका के पास पहुंच पथ,समेत दो लेन उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए दो सौ दस करोड़ की प्रशासनिक अनुमति दी गई है।