{"_id":"6437b2e50d07ac9fb70660b5","slug":"bihar-samrat-chaudhary-targeted-nitish-s-visit-to-delhi-said-all-the-garbage-in-one-place-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : नीतीश कुमार की लालू, राहुल, अरविंद केजरीवाल से भेंट पर बोले सम्राट- भ्रष्टाचार के सारे प्रतीक जुट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : नीतीश कुमार की लालू, राहुल, अरविंद केजरीवाल से भेंट पर बोले सम्राट- भ्रष्टाचार के सारे प्रतीक जुट रहे
Thu, 13 Apr 2023 01:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:14 PM IST
सार
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। बिहार में दंगा हो रहा है, बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगार लोग सड़क पर आन्दोलन कर रहे हैं और वह फाइव स्टार होटल में आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरूवार को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। बिहार में दंगा हो रहा है, बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगार लोग सड़क पर आन्दोलन कर रहे हैं और नीतीश कुमार फाइव स्टार होटल में आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में हुए शामिल
दरअसल महात्मा फुले की जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान चला रही है। इसके अंतर्गत भाजपा वृक्षारोपण अभियान चला रही और इसी क्रम में पटना के गर्दनीबाग स्थित कच्ची तालाब के पास बिहार भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी साफ कार्यक्रम सफाई करने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
सभी भ्रष्टाचारी एक साथ हो रहे हैं
सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई का काम तो कर ही रहे हैं, शौचालय बना ही रहे हैं, जलाशय को भी ठीक करा रहे हैं। इतना ही नहीं अमृत काल में तालाब भी बना रहे हैं और इसके साथ साथ जितने भी भ्रष्टाचारी हैं उनकी भी सफाई का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
सारे कचड़े एक साथ मिल रहे हैं
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि यह स्वाभाविक है वहां सारे कचरे एक साथ मिल रहे हैं, कचरे इसीलिए मैंने कहा क्योंकि वहां सब लोग भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे पहले लालू यादव के चरण में गिरे, फिर वहां से राहुल गांधी के पास गए, और फिर केजरीवाल के पास गए। इन सब को आप जब देखेंगे तो यह सारे लोग इस देश में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुके है।
सब देख रहे हैं सपना
सम्राट चौधरी ने कहा कि आज मैंने देखा किसी व्यक्ति ने एक फोटो लगाया है जिसमें खरगे अगली बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं, उसके बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, उसके बाद तेजस्वी यादव सीएम बनना चाहते हैं। सब लोगों की अगर इच्छा है कि वह प्रधानमंत्री बने तो नीतीश कुमार जोड़ेंगे किसको। अगर सब लोग मिलकर कोई बात करते तो कोई बात होती लेकिन नीतीश कुमार सब से वन टू वन बात कर रहे हैं।
बिहार में हो रहे दंगे और मुख्यमंत्री जी हैं फाइव स्टार होटल में
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि नीतीश जी दिल्ली करने क्या गए हैं, यह पता नहीं चल रहा। बिहार के मुख्यमंत्री हैं उनको बिहार की चिंता करनी चाहिए बिहार में दंगा हो रहा है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और लोग बेरोजगारी के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे है, नीतीश कुमार फाइव स्टार होटल में आराम कर रहे हैं ।