फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar's minister shyam rajak threat doordarshan's officer

दूरदर्शन की अधिकारी को मंत्री ने दी मारने की धमकी

Thu, 02 Jul 2015 12:31 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
bihar's minister shyam rajak threat doordarshan's officer

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह द्वारा युवक की हत्या के आरोपों की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि जेडीयू के एक मंत्री पर दूरदर्शन की महिला अधिकारी ने जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उक्त मंत्री बीते दो साल से उन्हें तंग कर रहा है।

विज्ञापन


जिसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के लगातार विवादों में फंसने के कारण चुनावों की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


मामला जुड़ा बिहार के खाद्य और रसद मंत्री श्याम रजक से, जिन पर धमकी देने का आरोप लगाया है पटना के दूरदर्शन केन्द्र की महिला अधिकारी रत्ना पुरकायस्थ ने। अधिकारी का कहना है कि उन्हें एक अंजान खत के द्वारा श्याम रजक की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला अधिकारी ने पटना के गांधी नगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद की जड़

bihar's minister shyam rajak threat doordarshan's officer

असल में विवाद की शुरूआत हुई दिसंबर 2013 में। जब दूरदर्शन पटना दूरदर्शन की प्रोग्राम ऑफिसर एंव सहायक स्टेशन डायरेक्टर का चार्ज संभाल रहीं रत्ना पुरकायस्थ ने उस समय बिहार के खाद्य मंत्री और उनके एक रिश्तेदार पर गलत काम करने का दबाव बनाने और न मानने पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

महिला अधिकारी के अनुसार मंत्री लगातार उन्हें फोन कर धमकी दे रहे हैं। उस दौरान महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मंत्री और उनके रिश्तेदार पर वि‌भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं रत्ना पुरकायस्‍थ का कहना है कि तभी से उन्हें मुकदमा वापस लेने के संबंध में धमकी दी जा रही थी।

बुधवार को भी उन्हें एक पत्र मिला जिसमें मंत्री श्याम रजक और रिश्तेदार पर दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला ने पत्र सहित पटना के गांधी नगर थाने में जाकर मंत्री के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं खाद्य मंत्री ने सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed