{"_id":"63f50f86cc350dc71301ddf7","slug":"bihar-rs-1-95-lakh-snatched-from-woman-in-begusarai-withdrawn-from-bank-for-child-s-treatment-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में महिला से छीने 1.95 लाख रुपये, बच्चे के इलाज के लिए बैंक से निकाले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में महिला से छीने 1.95 लाख रुपये, बच्चे के इलाज के लिए बैंक से निकाले थे
Wed, 22 Feb 2023 12:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:07 AM IST
सार
बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने दो महिलाओं से एक लाख 95 हजार रुपये लूट लिए । दोनों महिलाओं ने भरसक लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे । घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ इलाके ट्रैफिक चौक के समीप की है।
विज्ञापन
छिनतई के बाद थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने दो महिलाओं से एक लाख 95 हजार रुपये लूट लिए । इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दोनों महिला ने भरसक लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे । घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ इलाके ट्रैफिक चौक के समीप की है।
विज्ञापन
बच्चे के इलाज के लिए निकाले थे बैंक से रुपये
बताया जा रहा है कि डंडारी थाना क्षेत्र के कहटारी गांव निवासी शमा परवीन अपने बच्चे के इलाज के लिए एक लाख 95 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकालकर अपने पास रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखा कर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। तभी ट्रैफिक चौक के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और एक लाख 95 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि महिला ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
थाने पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
लूट की घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना पहुंचे। थाना पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर हाई वोल्टेज ड्रामा को शांत कराया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन