फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Robbery in four houses in Purnia, two shot; After the looting there was also bombing and firing

Bihar: पूर्णिया में चार घरों में भीषण डकैती, दो को मारी गोली; बमबाजी-गोलीबारी कर सोना, चांदी और कैश लूटे

Thu, 13 Jun 2024 12:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Jun 2024 12:16 PM IST
सार

24 डकैतों ने चार परिवारों के घरों में पहले डकैती की और दहशत फैलाने के लिए बमबाजी और कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद 12 भर सोना (करीब 120 ग्राम), 2 किलो चांदी और 2 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar: Robbery in four houses in Purnia, two shot; After the looting there was also bombing and firing
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में बमबाजी और गोलीबारी कर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया हैं। करीब 24 डकैतों ने चार परिवारों के घरों में पहले डकैती की और दहशत फैलाने के लिए बमबाजी और कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद 12 भर सोना (करीब 120 ग्राम), 2 किलो चांदी और 2 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। जब डकैतों का पीछा किया तो पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य समेत दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों की स्थिति काफी गंभीर है। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने गांव में नदी से एक हथोड़ा, 11 जोड़ी जूता-चप्पल, मोबाइल कवर और बुलेट्स और कई अन्य चीजें भी बरामद की हैं। घटना बीते रात्रि बायसी थाना क्षेत्र ताराबाड़ी गांव की हैं। डकैती की घटना ताराबाड़ी गांव निवासी  मो. नईम, मो. नौशाद, मो. अहिजुल, मो. अरशद के घर पर हुई है। 

विज्ञापन


12 भर सोना और करीब 2 किलो चांदी लूटकर हो गए फरार
पीड़ित के पीड़ित परिवार फरहाज ने बताया कि रात के करीब 12 बज रहे थे। सब लोग सोने की तैयारी में थे। तभी बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी की आवाज आने लगी। खिड़की से झांक कर देखा तो करीब दो दर्जन की संख्या में कुछ लोग घर की तरफ आ रहे थे। सभी बदमाश हथियार के लैस थे। कुछ ही देर बाद वे नईम और उनके रिश्तेदारों के घर में घुस गए। हथियार का भय दिखाकर नईम से मारपीट करते हुए घर में रखे 12 भर सोना और करीब 2 किलो चांदी समेत 1 लाख 40 हजार कैश लूट ले गए।
विज्ञापन


पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य समेत दो लोगों को गोली मार दी
वहीं डकैतों का पीछा करने पर पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य समेत दो लोगों को गोली मार दी। परिजन ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य आफाक आलम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोली आफाक के हाथ में लगी। भागने के क्रम में अपराधी गांव से लगी नदी किनारे से एक हथौड़ा, 11 जोड़ी जूता-चप्पल, बांस-डंडे, सिगरेट का डब्बे और पानी का बोतल एक गोली और मोबाइल का कवर छोड़ गए। जानकारी मिलते ही बायसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, डगरूआ थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और कई जरूरी एविडेंस कलेक्ट किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed