फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar road rage: father says killer of my son will be released in six months

VIDEO: एक पिता का दर्द, ' जेल में पार्टी कर छह महीने में छूट जाएगा हत्यारा'

Tue, 10 May 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
bihar road rage: father says killer of my son will be released in six months
- फोटो : ANI

बिहार में रोडरेज के मामले में छात्र की हत्या करने के आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने आखिर दो दिन की जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है, लेकिन इस सारी वारदात ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्‍था पर सवाल खड़े कर ‌दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल खड़ा किया है मृतक छात्र आदित्य सचदेवा के पिता ने जिनका साफ कहना है कि उसके बेटे के हत्यारे को कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। वो जेल में रहकर भी पार्टी करेगा और छह महीने में छूट जाएगा। 
विज्ञापन


जवान बेटे को खोने के बाद अपने घर में बदहवास हालत में पड़े श्याम सुंदर सचेदवा एकटक छत की ओर निहारते रहते हैं। कोई सांत्वना देने आता है तो कुछ देर खामोश रहने के बाद‌ दिल की टीस जुबान पर आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बिहार में बस गुंडों का बच्चा ही रहेगा'

bihar road rage: father says killer of my son will be released in six months

बदहवास स्थिति में चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मार दिया, मेरा बेटा को मार दिया। गुंडों ने मेरा बेटा को मार दिया। मार दो सबके बेटा को मार दो बिहार में सिर्फ गुंडा का बच्चा रहेगा। सब बिहारी का बच्चा को मार दो।' 

बदहवास हालत में चिल्लाते पिता की जुबान जब तुतलाने लगती है तो लोग जैसे तैसे उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन पिता का दर्द रह रहकर बाहर आने लगता है। फिर अचानक चिल्लाने लगते हैं, 'कुछ नहीं होगा विधायक के बेटा का, वो छह महीने में छूट जाएगा। वो जेल में पार्टी करेगा पुलिस उसका कुछ  नहीं करेगी।' 

पिता की शिकायत प्रदेश सरकार से भी है, कहते हैं- 'मेरे बेटे को न्याय दिलाएं नीतीश कुमार, आरोपी को फांसी दे जब ही हमें इंसाफ मिलेगा।' वहीं इस वारदात के बाद विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोल दिया है। 


रॉकी के पिता भी लगते रहे हैं आरोप

bihar road rage: father says killer of my son will be released in six months

भाजपा प्रवक्ता रामेश्वर चौरसिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर गुंडे बदमाशों को संरक्षण दे रही है, रॉकी का पिता ‌बिंदी यादव हथियारों की सप्लाई करता है पहले भी पुलिस उसे कई मामलों में जेल भेज चुकी थी उसके बावजूद नीतीश ने उसकी पत्नी को टिकट देकर विधायक बनाया। 

चौरसिया ने आरोप लगाया कि बिंदी यादव हथियारों की सप्लाई करता है और पुलिस उसके परिवार को सुरक्षा देती है। वहीं मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह उसे मीडिया के सामने पेश किया गया। 

गया की एसएसपी गरिमा यादव ने बताया कि आरोपी रॉकी यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed