{"_id":"6487fa4bff9678820a0751b7","slug":"bihar-road-accident-on-patna-s-ganges-path-2-students-killed-atal-path-bike-stunt-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अटल पथ पर गति तो गंगा पथ पर स्टंट से मौतें; अब तीन दोपहिया की भिड़ंत में दो स्टूडेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अटल पथ पर गति तो गंगा पथ पर स्टंट से मौतें; अब तीन दोपहिया की भिड़ंत में दो स्टूडेंट की मौत
Tue, 13 Jun 2023 10:40 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:40 AM IST
सार
Patna : सूरज अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने मरीन ड्राइव गया था। यहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा। इसके बाद वापस बाइक से घर लौट रहा था लेकिन घर वालों को यह नहीं पता था कि सूरज कभी नहीं लौट पाएगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के मरीन ड्राइव पर बर्थडे पार्टी मनाने निकले दोस्तों के साथ सोमवार की देर रात एक बड़ी हादसा हुई है। इस हादसा में 3 गाड़ियों के आपस की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
बर्थडे केक काटकर घर लौट रहा था
पटना के बोरिंग कैनाल रोड में रह कर पढ़ाई कर रहे चार दोस्त जिसने सूरज कुमार, सनी कुमार, रितेश कुमार एवं ऋषि कुमार बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए सोमवार की देर रात मरीन ड्राइव पर जमा हुए थे। गोपालगंज निवासी 17 वर्ष के सूरज कुमार की बर्थडे पार्टी को लेकर सभी दोस्तों के बीच काफी उत्साह था। सूरज कुमार ने अपने बर्थडे पार्टी में दोस्तों के साथ केक काटा। इसके बाद सभी दोस्त स्कूटी से वापस घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। एक स्कूटी पर सूरज एवं सनी सवार थे, जबकि दूसरी पल्सर गाड़ी पर रितेश एवं ऋषि सवार थे। यह सभी लोग जैसे ही बुद्धा थाना के नजदीक टोल के पास पहुंचे, अचानक R15 बाइक से आ रहे सवार स्कूटी में टक्कर मार दी। इसी के दौरान पीछे से पल्सर गाड़ी से आ रहे रितेश एवं ऋषि की गाड़ी भी आपस में टकरा गई।
विज्ञापन
तीन बाइक आपस में टकराई, 2 की मौत
बताया जा रहा है कि स्कूटी, पलसर और R15 के आपस में टक्कर से चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गोपालगंज निवासी सूरज कुमार और संपतचक निवासी सनी कुमार की मौत हो गई। वहीं इनदोनों के दोस्त गोपालगंज निवासी ऋषि कुमार और पटना निवासी रितेश कुमार घायल हो गए। ऋषि कुमार के पैर में गहरी चोट लगी और उनके पैर की हड्डी टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान के ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पल्सर एवं स्कूटी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। ट्राफिक थाना प्रभारी ने बताया कि एक बाइक सवार भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन