{"_id":"67e83a816c44c4eb8c0d0db7","slug":"bihar-rjd-party-sudhakar-singh-advised-narendra-modi-to-change-nitish-kumar-rjd-party-bjp-party-sasaram-bihar-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम को सीएम बदलने की दी सलाह, कहा- अब हो गये हैं मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम को सीएम बदलने की दी सलाह, कहा- अब हो गये हैं मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार
Sat, 29 Mar 2025 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:52 PM IST
सार
RJD Party : राजद के सांसद ने पीएम मोदी को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आप अपने सीएम को बदल दीजिये क्यों कि वह अब मानसिक एवं शारीरिक रूप से बिहार के 13 करोड जनता का नेतृत्व करने के लिए सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
सुधाकर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को मानसिक व शारीरिक रूप से बीमार बताते हुए कहा कि जदयू एवं भाजपा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को आम जनता से छुपा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार की 13 करोड़ जनता के लिए फैसला नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे सब कुछ उजागर हो रहा है और आने वाले चुनाव में बिहार की जनता उन्हें उखाड़कर फेंक देगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन
अब नेतृत्व करने में सक्षम नहीं
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह रोहतास जिले के कोआथ नगर पंचायत स्थित मदरसा इसीदिया में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए आये थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि अब बिहार की छवि खराब हो रही है। 13 करोड़ आबादी वाले इस राज्य का नेतृत्व एक बीमार व्यक्ति कर रहा है। अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार हीं नहीं, बल्कि इस सरकार को भी बदल देना चाहिए। इससे पहले की आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का हाल महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे जैसा हो, उससे पहले ही सरकार को अपना मुख्यमंत्री बदल देना चाहिए। नीतीश कुमार अब मानसिक एवं शारीरिक रूप से बिहार के 13 करोड जनता का नेतृत्व करने के लिए सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
कृष्णा अल्लावरु के सवाल पर कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के दिए गए बयान पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, जिसे वो ठीक करें। कोवाथ नगर पंचायत के मदरसा इसीदिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में राजद के दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, राजद एमएलसी अशोक कुमार पांडे, धर्मेंद्र चौधरी, राजद किसान सेल के जिला अध्यक्ष विजय यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सूर्यपुरा रमेश टोटो, पूर्व मुखिया भोला यादव, संजय प्रजापति आदि शामिल रहे।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : इन 179 सवालों ने 20 हजार से दो लाख तक का इनाम दिला दिया; जानें, बिहार बोर्ड टॉपर कैसे चुने गए?