{"_id":"65b39ff2d60a59c0330cde7e","slug":"bihar-rjd-mp-manoj-jha-requested-cm-nitish-also-reacted-on-the-political-situation-in-bihar-lalu-yadav-jdu-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : लालू के सांसद ने सीएम नीतीश से कर दिया यह आग्रह, बिहार के राजनीतिक हालात पर बोले- असमंजस की स्थिति है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : लालू के सांसद ने सीएम नीतीश से कर दिया यह आग्रह, बिहार के राजनीतिक हालात पर बोले- असमंजस की स्थिति है
Fri, 26 Jan 2024 05:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 26 Jan 2024 05:35 PM IST
सार
सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि जो चल रहा वह सब देख रहा है। नौ अगस्त 2022 को इस गठबंधन की बुनियाद पड़ी। इसमें सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक-एक ईंटें जोड़ी हैं।
विज्ञापन
लालू यादव, नीतीश कुमार
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के राजभवन नहीं जाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद सियासी गलियारे हलचल तेज हो गई है। सभी सियासी दलों के प्रमुख नेता लगातार अपने पार्टी के नेताओं के बीच बैठक कर रहे हैं। राबड़ी आवास पर भी हलचल है। पार्टी के वरीय नेताओं के साथ लालू और तेजस्वी यादव ने बैठक की। इधर, राजद के राज्यसभा सांसद और लालू प्रसाद के करीबी मनोज झा ने मीडिया के जरिए सीएम नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि जो असमंजस की स्थिति चल रही है, उसे वह शाम तक दूर करें।
विज्ञापन
नौ अगस्त 2022 को इस गठबंधन की बुनियाद पड़ी
सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि जो चल रहा वह सब देख रहा है। नौ अगस्त 2022 को इस गठबंधन की बुनियाद पड़ी। इसमें सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक-एक ईंट जोड़ी। बुनियाद की एक-एक ईंट मोदी जी के तानाशाही राजनीति, नफरत और घृणा के खिलाफ थी। सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के बीच बैठक का संयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है
मनोज झा ने कहा कि सीधे तौर पर मैं जो देख रहा हूं उससे असमंजस है। मुख्यमंत्री जी भी यह देख रहे होंगे। मीडिया में जो चल रहा है वह सभी लोग देख रहे होंगे। थोड़ा कंफ्यूजन तो है। हमलोग गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर कर दें। यह गठबंधन को लेकर जो संशय बना हुआ है, इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। यह संशय जो मीडिया में बना हुआ है इसे तो मुख्यमंत्री जी ही दूर करेंगे। हमारी ओर से तो किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री जी से अपील है कि शाम तक यह जो संशय है, यह इधर-उधर, यह सब स्पष्ट हो जाए। और, जो बातें चल रही हैं वह खारिज हो जाए। राजद द्वारा खेला करने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने कभी इस तरह का खेला नहीं किया और न ही करेगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिलकर सबकुछ सुचारू रूप से चला रहे हैं।