फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD MLA Sudhakar Singh said- If Congress leader gives leadership to UPA, the effect will be more

Bihar : राजद विधायक बोले- JDU बहुत छोटी पार्टी है, कांग्रेस नेता UPA को नेतृत्व देगा तो असर ज्यादा होगा

Thu, 13 Apr 2023 02:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार UPA का कन्वेनर बनाए जाने के सवाल पर पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह बयान दिया है। अगर कांग्रेस का ही कोई नेता ही अगर UPA को नेतृत्व देगा तो उसका ज्यादा असर होगा। क्योंकि देश स्तर की पार्टी है।

विज्ञापन
Bihar: RJD MLA Sudhakar Singh said- If Congress leader gives leadership to UPA, the effect will be more
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार UPA का कन्वेनर बनाए जाने के सवाल पर पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है   UPA  की कन्वेनर सोनिया गांधी हैं। अभी तक ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है जिसमें यह निर्णय लिया गया हो कि किसी को नए नेता को कन्वेनर बनाया जा रहा है। अगर UPA कोई नया कन्वेनर बनाता है तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मसले राष्ट्रीय स्तर पर ही हल किए जाते हैं। अभी तक किसी भी नए कन्वेनर की घोषणा नहीं हुई है। यह बातें सुधाकर सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कही। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार संयोजक बने तो बिहार के गौरव की बात
नीतीश कुमार को UPA का कन्वेनर बनने से बिहार को कितना फायदा होगा इस सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि फायदा और नुकसान का आंकलन हम पटना में बैठकर नहीं कर सकते। अगर कांग्रेस का ही कोई नेता ही अगर UPA को नेतृत्व बनता है तो उसका ज्यादा असर होगा। क्योंकि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। लेकिन अगर कांग्रेस नीतीश कुमार को यूपीए का संयोजक बनाता है तो बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने JDU का नाम लिए बगैर कहा कि यह बहुत छोटी पार्टी है। यह राज्य स्तरीय बहुत ही छोटी पार्टी है। इससे देश को बहुत फर्क नहीं पड़ेगा। मैं सभी नेताओ को कहूंगा कि मिल-जुलकर विपक्ष की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए। सभी के अपने जनाधार हैं। सभी के अपने अस्तित्व हैं। इसीलिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप है कि वो अदानी और अंबानी के फ्रंट रनर हैं। यह आरोप कई लोगों ने लगाया है। प्रधानमंत्री अगर किसी विपक्ष के नेता के बारे में कुछ बोलते है तो वह उनकी व्यक्तिगत धारणा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री श्याम रजक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा
इधर, पूर्व मंत्री और राजद नेता श्याम रजक ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। CBI-ED समेत कई संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता सब देख रही है। वह 2024 के चुनाव में जवाब देगी। दरअसल, पूर्व मंत्री श्याम रजक पटना में अघोषित आपातकाल संघर्ष मोर्चा की ओर से निकाले गए मौन जुलुस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करने हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed