{"_id":"5d898b148ebc3e93de124b38","slug":"bihar-rjd-mla-arun-yadav-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी फरार विधायक के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी फरार विधायक के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती
Tue, 24 Sep 2019 08:48 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
bihar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भोजपुर जिला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी तथा संदेश विधानसभा क्षेत्र के फरार राजद विधायक अरुण यादव के लसाढ़ी गांव स्थित मकान में कुर्की जब्ती की। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) नितिन कुमार ने बताया कि अरुण यादव के खिलाफ 13 सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और अदालत की ओर से जारी आदेश पत्र घर पर लगाने के बाद भी वे फरार चल रहे हैं ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शनिवार को अदालत द्वारा कुर्की जब्ती के आदेश मिलने पर कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर की कुर्की जब्ती की गई। जुलाई में दर्ज कराई प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अच्छी शिक्षा और रोजगार का लालच देकर अनीता देवी नामक एक महिला उसे पटना ले गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि अनीता देवी और सेक्स रैकेट के सरगना संजय पासवान उसे और उसकी उम्र की अन्य लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजते थे और वह किसी तरह पटना में जिस किराए के एक मकान में उसे ठहराया गया था वहां से वह भागने में सफल रही थी ।
विज्ञापन
अनीता देवी जो कि एक तलाकशुदा थीं और उनका एक सहयोगी छोटू पहले राजद विधायक के घर घरेलू नौकर के रूप में काम किया करते थे, जिन्हें पीडि़ता के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था तथा बाद में पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।