Bihar : सदन में गुंडाराज पर BJP हंगामा कर रही, CCTV के सामने सारण में राजद नेता अगवा
Bihar: गजब संयोग रहा कि मंगलवार को सुबह बिहार विधानसभा में सभा की कार्यवाही पर विपक्षी दल भाजपा के सदस्य बिहार में गुंडाराज बोलकर हंगामा कर रहे थे और दूसरी तरफ सारण से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता के अपहरण की खबर सामने आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गजब संयोग रहा कि मंगलवार को सुबह बिहार विधानसभा में सभा की कार्यवाही पर विपक्षी दल भाजपा के सदस्य बिहार में गुंडाराज बोलकर हंगामा कर रहे थे और दूसरी तरफ सारण से सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता के अपहरण की खबर सामने आई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुए इस अपहरण की जानकारी सदन में बैठे सदस्यों को नहीं थी, वरना हंगामा और बढ़ता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपहरण की यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद है। अपहरण की सूचना पर राजद नेता के साढ़ा स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है।
सफेद रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया
घटना मुप्फसिल थाना क्षेत्र साढ़ा इलाके की है। सुनील राय का अपहरण उनके आवास से 700 मीटर दूर उनके कार्यालय के पास से मंगलवार सुबह 4 बजे हुआ। सुनील राय टहल रहे थे अचानक आधा दर्जन बदमाश आए और उनके सफेद रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। यह वारदात CCTV में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि राजद नेता सुनील राय जमीनी कारोबार से जुड़े है। पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। सुनील राय का मोबाइल अपहरण वाले स्थान से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया है।
CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सारण SP ने बताया कि अपहरण की बात सामने आ रही है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इधर, इस मामले में राजद के जिलास्तर के नेता भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।