फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RJD leader recovered safely, land mafia had kidnapped him; 2 accused arrested

Bihar: RJD नेता सुनील राय सकुशल बरामद, जमीन माफिया ने किया था अगवा; 2 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 08:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 Mar 2023 08:03 AM IST
सार

Bihar: राजद नेता सुनील राय को सारण पुलिस ने डोरीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि जमीन विवाद में उनका अपहरण किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar: RJD leader recovered safely, land mafia had kidnapped him; 2 accused arrested
राजद नेता के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद नेता सुनील राय को सारण पुलिस ने डोरीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। सारण एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि सुनील राय के अपहरण के बाद एसआईटी का गठन कर दिया गया था। एसआईटी की टीम ने सुनील राय की बरामदगी के लिए छपरा सिवान गोपालगंज और अन्य जगहों पर भी छापेमारी शुरू कर दी। सुनील राय को डोरीगंज थाना से सकुशल बरामद कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो जमीन माफियाओं द्वारा उनका अपहरण किया गया था। 
विज्ञापन


कार्यालय के पास से अपराधियों ने किया अगवा
पुलिस ने अपहरण में शामिल दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उक्त स्कॉर्पियो को भी बरामद किया है, जिसमें सुनील राय को बैठाया गया था। बता दें कि मंगलवार को राजद नेता सुनील राय को उनके आवास से 700 मीटर दूर कार्यालय के पास से अगवा कर लिया गया था। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी। इसके बाद यह मामला गरमा गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के अंदर राजद नेता को सकुशल बरामद कर लिया।  
विज्ञापन


आपसी विवाद में हुआ था राजद नेता का अपहरण
सुनील राय राजद के नेता हैं और इस बार हुए विधानसभा चुनाव में राजद द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने राजद से विद्रोह करके निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरे थे। वह एयरफोर्स से सेवानिवृत हो चुके हैं। और जमीन व्यवसाय से जुड़े हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed