{"_id":"5e339dcc8ebc3e4b5d6748fa","slug":"bihar-rjd-divided-in-two-group-over-prashant-kishor-congress-discuss-with-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : प्रशांत को लेकर राजद में दो फाड़, कांग्रेस ने कहा- आलाकमान से करेंगे विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : प्रशांत को लेकर राजद में दो फाड़, कांग्रेस ने कहा- आलाकमान से करेंगे विचार विमर्श
Fri, 31 Jan 2020 08:53 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : Twitter
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के बाद जदयू से प्रशांत किशोर को निकाले जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि जदयू से निष्कासित प्रशांत किशोर यदि उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
यादव ने साथ ही किशोर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अमर्यादित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उन्हें सोच समझ कर बोलने का सुझाव दिया है। तेजप्रताप ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर खासकर मीडिया में इस तरह के बयान से उन्हें परहेज करना चाहिए ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जगदानंद जी को मैं पिता तुल्य और अभिभावक मानता हूं पर उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, यह गलत है । दरअसल जगदानंद ने जदयू की तुलना ' नाली ' से करते हुए कहा था 'हम नहीं समझ पा रहे हैं। गंदी नाली से आप बाल्टी से पानी निकालोगे तो क्या उसे अपने रसोई घर या पीने के लिए प्रयोग करेंगे। हम नीतीश नहीं हैं कि संघ मुक्त भारत की बात करें और संघ की गोदी में चले जाएं। जिन्हें हम लोगों ने गंदा मान लिया सदा के लिए मान लिया ।
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि प्रशांत की पहचान एक चुनावी रणनीतिकार के रूप में है। जब चुनाव का समय आएगा और पार्टी के भीतर विचार होगा कि उनकी क्या उपयोगिता है तो पार्टी आलाकमान से बात करेंगे।