{"_id":"6585b3a4551fd3645a043ef5","slug":"bihar-result-bpsc-teacher-exam-result-update-today-bpsc-tre-2-0-download-bpsc-math-science-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Result : छठी से दसवीं कक्षा तक का रिजल्ट भी आया; बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम यहां करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Result : छठी से दसवीं कक्षा तक का रिजल्ट भी आया; बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम यहां करें डाउनलोड
Sat, 23 Dec 2023 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 23 Dec 2023 09:02 PM IST
सार
Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 का परिणाम देना जारी रखा है। शुक्रवार के बाद अब शनिवार को छठी से दसवीं कक्षा के शिक्षकों को रिजल्ट मिला है। इस खबर में रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम शनिवार को भी जारी हुआ।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के रिजल्ट दूसरे दिन शनिवार को भी जारी किया। बीपीएससी ने शुक्रवार को सबसे पहले छठी से आठवीं कक्षा के गणित और विज्ञान शिक्षकों की चयन सूची जारी की थी। बीपीएससी की ओर से मध्य विद्यालय शिक्षक पद पर गणित और विज्ञान विषय में कुल 11359 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। शनिवार को छठी कक्षा के बाकी शिक्षकों के साथ दसवीं तक के चयनित शिक्षकों का भी परिणाम दिया गया। इस खबर में सभी रिजल्ट को डाउनलोड करने का लिंक भी लगातार अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
आज जारी परीक्षा परिणाम
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित हिंदी शिक्षक
विज्ञापन
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित उर्दू शिक्षक
विज्ञापन
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित अंग्रेजी शिक्षक
छठी से आठवीं तक के लिए चयनित संस्कृत शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित संस्कृत शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित अरबी शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित संगीत शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित हिंदी शिक्षक
नौवीं-दसवीं के लिए चयनित ललित कला शिक्षक
सात दिसंबर को हुई थी परीक्षा
पिछले सात दिसंबर को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले 38 उम्मीदवारों को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल घोषित करता है। वहीं सात दिसंबर को ही आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग 9-10 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के कक्षा 6 से 10 के लिए आयोग ने कुल 60 उम्मीदवारों को संगीत/ कला विषय में सफल घोषित किया है।
25 से होनी है इनकी काउंसलिंग
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में नव चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग 25 दिसंबर से शुरू होगी। जानिए किस दिन किस पद के नवचयनित शिक्षकों की होगी काउंसलिंग...
*25 दिसंबर- प्रधानाध्यापकों के लिए।
*26 दिसंबर- कक्षा 6-8
*27 दिसंबर- कक्षा 9-10
*28 दिसंबर- कक्षा 11-12
*30 दिसंबर- कक्षा 1-5
पहले प्रधानाध्यापक और फिर मिडिल स्कूल के शिक्षक का रिजल्ट
बीपीएससी के विशेष सचिव रवि भूषण ने कहा था कि पहले चरण में प्रधानाध्यापक और छठी से आठवीं कक्षा के कुछ विषय के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। अन्य रिजल्ट भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे। शुक्रवार को इसकी शुरुआत हो गई और शनिवार की शाम भी परिणाम जारी किए गए।
कक्षा छठी से आठवीं तक के गणित और विज्ञान शिक्षकों का परिणाम यहां देखें
प्रधानाध्यापक पद पर चयनित शिक्षक (पिछड़ा, अति पिछड़ा, अजा-अजजा विभाग)
कक्षा 6 से 10 और कक्षा 9 से 10 के संगीत / कला शिक्षकों के परिणाम यहां देखें