{"_id":"645dd80e45fa85614c086726","slug":"bihar-regarding-dhirendra-shastri-bjp-leader-said-country-does-not-belong-anyone-father-baba-bageshawar-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर भाजपा MLA जीवेश मिश्रा ने कहा - देश व राज्य किसी के बाप का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर भाजपा MLA जीवेश मिश्रा ने कहा - देश व राज्य किसी के बाप का नहीं
Fri, 12 May 2023 11:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 12 May 2023 11:39 AM IST
सार
धीरेन्द्र शास्त्री के पटना में आने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। BJP विधायक जीवेश मिश्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि RJD और JDU सिर्फ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सारा प्रपंच रच रही है। यह देश और राज्य किसी के बाप का नहीं है।
विज्ञापन
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के आगमन पर सियासत तेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। उनके आने को लेकर बिहार की सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधानसभा के भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन की सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि राजद और जदयू सिर्फ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सारा प्रपंच रच रही है। अगर सनातन धर्म गुरुओं का विरोध हुआ तो यह गलत होगा। क्यों कि यह देश व राज्य किसी के बाप का नही है। इसका जवाब बिहार की जनता देगी।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव पर कसा तंज
वही जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेज प्रताप यादव लगातार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। लेकिन उन्हें याद रखनी चाहिए उनके पिता लालू प्रसाद यादव अपने दोनों बेटों के बीच समानता का अधिकार भी नहीं देते। एक बेटे के पास 5 - 5 विभाग पड़ा हुआ है तो दूसरे बेटे के पास मात्र एक ही विभाग है। वो भी कैसा विभाग आप सभी जानते हैं। तेज प्रताप यादव क्या बोलते हैं क्या नहीं बोलते हैं। उनको कोई नोटिस में नहीं लेता है। तेज प्रताप यादव के बारे में आम जनता के बीच क्या धारणा है। आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन
यह देश और राज्य किसी के बाप का है क्या
वही जीवेश मिश्रा ने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक संत हैं। वे यहां आ रहे हैं और अपना प्रवचन करेंगे। उनके लाखों फौलोवर्स हैं उनसे बात करेंगे। इसमें घबराने की क्या बात है। वहीँ जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह देश और यह राज्य किसी के बाप का है क्या, जो किसी को आने से रोक लगा दे। मुख्यमंत्री को जनता बनाती है, ये जनता का राज्य है। यहां की जनता मालिक है। ना किसी के बाप का राज्य है। क्या हम नहीं आने देंगे और आने देंगे। यह सब कहने से बात बनेगी क्या। बागेश्वर धाम के बाबा डंके की चोट पर आएंगे और अपनी बात करेंगे।
विज्ञापन
इस वजह से है मामला गर्म
बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि बागेश्वर बाबा अगर हिंदू-मुसलमान को लड़वाने का काम करेंगे तो मैं उनका विरोध करुंगा। पटना एयरपोर्ट पर घेराव किया जाएगा। जिसके बाद से बिहार की सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। वही 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें बाबा लोगों के नाम की पर्ची निकालेंगे।