फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: Refused groom after seeing pistol, while returning Indore from patna bride killed, life sentece

Bihar: इंदौर की लड़की दूल्हा देखने आई पटना तो पास में दिखा था कट्टा; शादी से इनकार किया तो उसी ने भूना, अब सजा

Sun, 05 Nov 2023 12:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:16 PM IST
सार

Bihar News : ऑनलाइन लड़का पसंद कर वह बिहार आयी। भावी दूल्हे से मिली तो उसके पास पिस्टल दिखा। जिंदगी खराब हो, इससे पहले उसने इंदौर लौटने के फैसला किया। यह लड़के को नागवार गुजरा तो उसने स्टेशन के रास्ते में उसे गोली मार दी। अब 7 साल बाद फैसला आया।

विज्ञापन
bihar: Refused groom after seeing pistol, while returning Indore from patna bride killed, life sentece
उम्रकैद - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश की इंदौर निवासी सृष्टि जैन की पटना में हुई हत्या के मामले में सात साल बाद हत्यारे को सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई गई। यह एक ऐसी हत्या थी, जिसने पटना को हिलाकर रख दिया था। दूसरे राज्य से पटना आई युवती की इस तरह हत्या के कारण पुलिस महकमे पर सवाल उठ गया था। हत्या बीच सड़क पर हुई थी, इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रही थी। उससे भी ज्यादा चर्चा तब उठी, जब मर्डर की पूरी कहानी सामने आयी। सृष्टि जैन ने शादी के रिश्तों के लिए बने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने लिए लड़का देखा था और उसी से मिलने पटना आई थी। उसी लड़के ने इनकार सुनकर सृष्टि को बीच सड़क पर भून डाला था।

विज्ञापन


विज्ञापन


रजनीश ने सृष्टि को शादी के लिए राजी कर लिया था
बताया जाता है कि इंदौर की रहने वाली सृष्टि जैन नोएडा में एस शेयर कंपनी में जॉब करती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसकी रजनीश के संपर्क में आई। सृष्टि ने अपनी शादी के लिए ऑनलाइन पोर्टल से संपर्क किया था। इसके जरिए ही रजनीश ने उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान रजनीश ने उसे बताया था कि पटना में उसके पिता का बाइक शोरूम है। कई तरह की कहानी बनाकर रजनीश ने सृष्टि को शादी के लिए राजी कर लिया। इसके बाद रजनीश ने उसे पटना बुलाया। वह जब यहां आई तो जक्कनपुर थाना इलाके के एक होटल के पास रुकी। रजनीश भी उसके साथ था। दोनों सात घंटे तक साथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2 फरवरी 2016 को पटना से रजनीश को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
होटल में ही सृष्टि ने रजनीश के पास कट्टा (बंदूक) देख लिया। इसके बाद उसने यह बात अपने पिता को बता दी और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वह ऑटो से पटना जंक्शन जाने लगी। तभी अचानक रजनीश आया और चलती बाइक से ही ऑटो में बैठी सृष्टि को गोलियों से भून दिया। हालांकि पुलिस से 10 दिन अंदर 2 फरवरी 2016 को पटना के रामकृष्णा नगर इलाके से रजनीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि रजनीश कुमार सिंह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता था। इन सब के बावजूद वह सृष्टि से शादी करना चाहता था। उसका आरोप था कि वह सृष्टि के साथ दिल्ली में सेट होना चाहता था। इधर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 प्रभात कुमार ने साक्ष्य और गवाह के आधार पर रजनीश को उम्रकैद की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed