फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar refinery blast 17 workers injured in barauni begusarai Latest News Update

बिहार: बरौनी रिफाइनरी में विस्फोट से 17 लोग घायल, हादसे की वजह का अब तक पता नहीं

Thu, 16 Sep 2021 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Sep 2021 09:22 PM IST
सार

बरौनी रिफाइनरी से जुड़े लोगों ने बताया कि 17 लोग को हल्की चोटें आई हैं पर सभी सुरक्षित हैं। इससे बरौनी रिफाइनरी को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, इसके लिए एक टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar refinery blast 17 workers injured in barauni begusarai Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां की बरौनी रिफाइनरी के बेसल में धमाका होने से 17 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घायलों को रिफाइनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


बरौनी रिफाइनरी से जुड़े लोगों ने बताया कि 17 लोग को हल्की चोटें आई हैं पर सभी सुरक्षित हैं। इससे बरौनी रिफाइनरी को किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, इसके लिए एक टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए रिफाइनरी की ईडी शुक्ला मिस्त्री ने बताया कि 20 अगस्त से रिफाइनरी का योजनाबद्ध शटडाउन का काम चल रहा है। इसी क्रम में यूनिट को लाइटअप करने क्रम में एवीयू वन का फर्नेस फट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी की आपातकालीन आपदा रिस्पोंस प्रबंधन सिस्टम हरकत में आया और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मौत की खबर महज अफवाह है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के विरोध में सैकड़ों लोग बरौनी रिफाइनरी के पास जमा होकर रिफाइनरी प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते रहे। जिला पुलिस प्रशासन और बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को भीड़ को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed