फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar_rashmi joshi_sp

विधायक ने एसपी को दिखाई चप्पल

Tue, 29 Jul 2014 02:42 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
bihar_rashmi joshi_sp

बिहार के औरंगाबाद में 10 कांवड़ियों की मौत पर हुए बवाल में विधायक रश्मि जोशी ने पुलिस पर चप्पल तान दी।

विज्ञापन


हालांकि कल रात हुए इस मामले पर डेहरी से विधायक रश्मि जोशी पुलिस से बातचीत करने पहुंची थी।

लेकिन पुलिस से हुई बातचीत में मामला इतना बिगड़ गया कि हाथापाई कि नौबत आ पहुंची और विधायक ने अपनी चप्पल उतार कर एसपी पर तान दी।

10 कांवड़ियों की मौत

bihar_rashmi joshi_sp

खबर के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर मंगलवार तड़के एक ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़ी कांवड़ियों की बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 10 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य कांवड़िये घायल बताए गए हैं।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, कुछ कांवड़िये झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर बस से घर लौट रहे थे। कांवड़ियों का जत्था रास्ते में शिवम पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बस खड़ी कर उसी में सो गया। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार ट्रॉली ने बस में जोरदार टक्कर मारी। ट्रॉली बस को कुछ दूर तक घसीटती ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायलों को मुआवजा

bihar_rashmi joshi_sp

इस हादसे में 10 कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सरकार मारे गए कांवड़ियों के परिवारों को ढाई-ढाई लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए कांवड़ियों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देगी।

ये कांवड़िये रोहतास जिले के डेहरी, अकोढी गोला, तेतराढ़ और आसपास के इलाकों के बताए गए हैं। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed