फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Rahul Gandhi will come Bihar, cabinet expansion, opposition unity meeting, Akhilesh Singh, Nitish Kumar

Bihar: विपक्षी दलों की अहम बैठक के बाद नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस को मिलेंगे दो मंत्री पद

Sun, 18 Jun 2023 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

Rahul Gandhi : प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 4 हजार किमी की लंबी यात्रा के बाद राहुल गांधी पहली बार पटना आ रहे हैं। एयरपोर्ट से तीनों नेता सदाकत आश्रम आएंगे। उनका भव्य स्वागत होगा।

विज्ञापन
Bihar: Rahul Gandhi will come Bihar, cabinet expansion, opposition unity meeting, Akhilesh Singh, Nitish Kumar
राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने बिहार आएंगे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

16 जून को जब जदयू विधायक रत्नेश सदा ने मंत्रिमंडल की शपथ ली तो कयास लग रहे थे कि राजद और कांग्रेस के नेता भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। लेकिन, तब केवल जदयू विधायक रत्नेश सदा ने ही मंत्री पद की शपथ ली थी। एक दिन बाद कांग्रेस के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। सियासी गलियारे में कांग्रेस के नाराज होने की चर्चा तेज हो गई। विपक्षी एकता की बैठक से पहले इस चर्चा को विराम लग गया। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस से 2 चेहरे महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। यह बातें उन्होंने सदाकत आश्रम में रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन


राजद और कांग्रेस के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें राजद और कांग्रेस के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के 2 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दें कि 15 जून को अमर उजाला से बातचीत में भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के नेता को भी मंत्री पद देने की बात कही थी। उन्होंने अनुपात का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के 19 विधायक हैं। इस हिसाब से मंत्रिमंडल में 4 पद कांग्रेस को देना चाहिए।
विज्ञापन


विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने आएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने विपक्षी एकता की बैठक से प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आमंत्रण पर विपक्षी एकता की बैठक हो रही है। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर नीतीश कुमार की उनसे मुलाकात हुई थी। वहां नीतीश कुमार को कुछ नेताओं से बातचीत करने के लिए कहा गया था। बातचीत होने के बाद नीतीश कुमार द्वारा पटना में विपक्षी एकता की बैठक बुलाई गई। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन प्रभारी वेणुगोपाल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Rahul Gandhi will come Bihar, cabinet expansion, opposition unity meeting, Akhilesh Singh, Nitish Kumar
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम आएंगे तीनों नेता
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 4 हजार किमी की लंबी यात्रा के बाद राहुल गांधी पहली बार पटना आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत होगा। पटना एयरपोर्ट से तीनों नेता सदाकत आश्रम आएंगे। रास्ते में बिहार कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर जाएंगे।

लोगों को भी संबोधित करेंगे राहुल गांधी
सदाकत आश्रम में 70 हजार स्क्वायर फीट का बड़ा पंडाल बनाया गया है। सारी तैयारियां की जा रही है। यहां राहुल गांधी एक घंटा रहेंगे। लोगों से मुलाकात करेंगे, उन्हें संबोधित करेंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार विपक्षी एकता की मीटिंग के बाद होगा। कांग्रेस पार्टी के दो नेता मंत्री बनेंगे। राजद कोटे से भी मंत्री बनाए जाएंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed