{"_id":"64357637aa831e10e40ae8b6","slug":"bihar-public-service-officers-transfer-list-64-pcs-officers-at-new-places-31-new-sdo-posted-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 31 अनुमंडल को मिले नए SDO, बिहार प्रशासनिक सेवा के 64 अफसरों का ट्रांसफर, BPSC-BTSC को भी अफसर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 31 अनुमंडल को मिले नए SDO, बिहार प्रशासनिक सेवा के 64 अफसरों का ट्रांसफर, BPSC-BTSC को भी अफसर मिले
Tue, 11 Apr 2023 08:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:31 PM IST
सार
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इसमें 64 अफसरों का तबादला किया गया है। सत्य प्रकाश शर्मा को BPSC के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार को BPSC का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले के एक दिन के अंतराल पर बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इसमें 64 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें सत्य प्रकाश शर्मा को BPSC के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार को BPSC का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अमित कुमार को तकनीकी सेवा आयोग का उप सचिव बनाया गया है। मनन राम को SC/ST कल्याण विभाग का उपसचिव बनाया गया है। जानिए, कौन अधिकारी कहां गए...
विज्ञापन
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इसमें 64 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें सत्य प्रकाश शर्मा को BPSC के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार को BPSC का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अमित कुमार को तकनीकी सेवा आयोग का उप सचिव बनाया गया है। मनन राम को SC/ST कल्याण विभाग का उपसचिव बनाया गया है। जानिए, कौन अधिकारी कहां गए...
विज्ञापन
- नालंदा के राजगीर में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीरज सिन्हा को अब वैशाली के महनार का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
- लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को मुंगेर में सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना।
- फोटो : अमर उजाला
- हाजीपुर सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार गौरव को मधुबनी के झंझारपुर में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
- समस्तीपुर के रोसरा के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार को औरंगाबाद के दाउदनगर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
- सारण के सोनपुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश कुमार को नवादा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है
- अरवल के वरीय उप समाहर्ता प्रीति कुमारी को पटना के मसौढ़ी में अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना।
- फोटो : अमर उजाला
- मुजफ्फरपुर पूर्वी के भूमि उप समाहर्ता जय चंद्र यादव को पटना के पालीगंज में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
- पटना के बाढ़ में तैनात पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को गया के सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
- मुजफ्फरपुर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार राय को छपरा में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के तैनात किया गया।
- गोपालगंज सदर में तैनात अनुमंडल लोक शिकायत निवारण अधिकारी प्रशांत कुमार को सीतामढ़ी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर तैनात किया है।