फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rohtas student ashish kumar shot jagu tola kachhwa school dispute bihar crime

बिहार: बस का इंतजार कर रहे 15 साल के छात्र को मारी गोली, दो सप्ताह पहले स्कूल में हुआ था विवाद

Fri, 09 Oct 2026 12:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 09 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

बिहार के रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहे 15 वर्षीय छात्र आशीष कुमार को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्र के सीने में बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
rohtas student ashish kumar shot jagu tola kachhwa school dispute bihar crime
इलाजरत छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहे 15 वर्षीय छात्र आशीष कुमार को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना कच्छवां थाना क्षेत्र के जगु टोला के पास हुई। गोली छात्र के सीने में बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता है और औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता है। छात्र ने आशंका जताई है कि करीब दो सप्ताह पहले स्कूल में हुए विवाद के कारण उसे गोली मारी गई। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

स्कूल बस का इंतजार करते समय मारी गोली

जानकारी के अनुसार, कच्छवां थाना क्षेत्र के कथित टोला गांव निवासी दिनेश सिंह का 15 वर्षीय बेटा आशीष कुमार शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह जगु टोला के पास बस स्टॉप पर खड़ा होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली छात्र के सीने में बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

दो सप्ताह पहले स्कूल में शर्ट पर चटनी गिरने को लेकर हुआ था विवाद

जख्मी छात्र आशीष कुमार ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले स्कूल में शर्ट पर चटनी गिरने को लेकर विवाद हुआ था। छात्र को आशंका है कि इसी विवाद के चलते उसे गोली मारी गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी का संबंध स्कूल में हुए विवाद से ही है। पुलिस ने भी घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, बदमाशों की पहचान में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के साथ ही अपाचे बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल घायल छात्र का आरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वजह और इसमें शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed