फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Public Service Commission 68th combined exam schedule, bpsc exam update

BPSC Exam : 68वीं सीसीई मेंस परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी; जानिए, क्या-क्या पहली बार हो रहा इस एग्जाम में

Wed, 10 May 2023 02:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 May 2023 02:08 PM IST
सार

BPSC 68th Combined Exam : बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त परीक्षा का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। इस बार कुछ नए और महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। परीक्षा के बारे में सारी जानकारी देने के लिए आयोग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन किया। 

विज्ञापन
Bihar Public Service Commission 68th combined exam schedule, bpsc exam update
68वीं मेंस परीक्षा जानकारी देते बीपीएससी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त परीक्षा का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 7 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें कुल 3444 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बीपीएससी पहली बार ऐसी परीक्षा ले रही है, जिसमें निबंध विषय रखा गया है। इसका अंक मैरिट में जुटेगा। पहली बार प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एक में रहेगी। 12 और 17 मई को यह परीक्षा होगी, जैसा कि पहले ही घोषणा की जा चुकी थी। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2 व हिंदी और 18 मई को निबंध व ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सेंटर पर इंट्री मिलेगी
इस परीक्षा में विषयनिष्ठ परीक्षा में साधारण कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, ऐच्छिक विषय के लिए किसी प्रकार के कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सेंटर पर इंट्री मिलेगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आइरिस कैपचरिंग के माध्यम से की जाएगी। एग्जाम सेंटर पर मोबाइल और घड़ी के इंट्री पर रोक है। सभी परीक्षा केंद्र पर मोाबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बुधवार को प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी। 14 मई को यूपीएससी का पीटी है। 

विज्ञापन

 

जानिए, क्या-क्या पहली बार हो रहा इस परीक्षा में...

  • अभ्यर्थियों को किसी भी भाषा में परीक्षा देने के लिए खुद से ही उत्तर पुस्तिका पर भाषा का चयन करेंगे। 
  • मेधा का निर्धारण जीएस-1, जीएस-2 और निबंध विषय से प्राप्त अंक पर बने मेधा के आधार पर किया जाएगा।
  • इस बार मेंस परीक्षा में निबंध पेपर अलग से लिया जाएगा। निबंध पेपर 300 अंक का होगा। इसमें 100-100 अंक के तीन निबंध पूछे जाएंगे। 
  • अगर किसी इलेक्ट्रानिक सामान के साथ कोई पकड़े जाते हैं तो उन्हें पांच साल वर्ष तक सभी आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही अफवाह फैलाने वालों को 3 साल के प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed