{"_id":"584e62574f1c1b5b7a6497ad","slug":"bihar-producer-and-directed-a-film-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के फिल्मकार ने बनाई पीएम मोदी पर फिल्म, फर्स्ट लुक रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के फिल्मकार ने बनाई पीएम मोदी पर फिल्म, फर्स्ट लुक रिलीज
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Dec 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे पर बिहार के एक फिल्मकार फिल्म बना रहे हैं। हूबहू मोदी जैसे दिखने वाले बिजनेसमैन विकास महंते ‘मोदी का गांव’ नाम की हिंदी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुरेश झा हैं। फिल्म की शूटिंग बिहार और मुंबई में हुई है।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता और सह निदेशक सुरेश झा ने बताया कि 2 घंटे और 15 मिनट की फिल्म 'मोदी का गांव' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। झा ने कहा कि यह बायोपिक नहीं है, इसके मेगा प्रीमियर की योजना है। मुंबई के व्यापारी और मोदी के हमशक्ल विकास महांते ने फिल्म में मोदी की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
मध्यम बजट की इस फिल्म में टेलीविजन अभिनेता चंद्रमणि एम. और जेबा. ए अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पटना, दरभंगा और मुंबई में हुई है। झा ने बताया कि फिल्म में म्यूजिशियन मनोजानंद चौधरी ने 7 गाने कंपोज किए हैं। यह फिल्म तुषार ए. गोयल द्वारा सह-निर्देशित है।
विज्ञापन
कौन हैं विकास महंते
मलाड में रहने वाले विकास महंते पेशे से बिजनेसमैन हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने अपना लुक बदलने के लिए दाढ़ी बढ़ाई लेकिन इसके बाद वो जहां भी जाते थे लोग उन्हें मोदी-मोदी कह कर बुलाने लगे। लोग मोबाइल पर फोटोज खींचते थे और उनका ऑटोग्राफ भी लेते थे। महंते इससे पहले शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म में भी रोल कर चुके हैं।