फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Samrat Chaudhary said that the government will provide 10 lakh jobs to the youth of Bihar

Bihar News : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- अगले विस चुनाव से पहले बिहार के युवाओं को 10 लाख रोजगार देगी सरकार

Thu, 07 Mar 2024 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

सम्राट चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर के गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर के मरे हुए 30 साल से अधिक समय बीत चुका था। लेकिन, उनके बारे में किसी ने नहीं सोचा। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। बाकी लोग तो अपने परिवार की ही सोचते हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics: Samrat Chaudhary said that the government will provide 10 lakh jobs to the youth of Bihar
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि 2025 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार के युवाओं के 10 लाख रोजगार देगी। इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में 400 पार करना है इसके लिए बिहार की सभी 40-40 की सीटों को जितना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को केवल अपने परिवार की चिंता है। उन्हें बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन

 

सम्राट ने कहा कि भाजपा संकल्पों के आधार पर काम करती है। वायदा के मुताबिक बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पूर्व राज्य के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वायदा पूरा करेगी इसके लिए उन्होंने मंच से जनता का वायदा मांगा। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे थे। कर्पूरीसभागार में आयोजित अभिनंद समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबका सपना पूरा करते हैं।

विज्ञापन

 

सम्राट चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर के गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर के मरे हुए 30 साल से अधिक समय बीत चुका था। लेकिन, उनके बारे में किसी ने नहीं सोचा। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। बाकी लोग तो अपने परिवार की सोचते हैं। उन्होंने कहा कि देश में दलित व पिछड़ों को आरक्षण के पीछे शुरू से जनसंघ के लोग रहे हैं। भारत में मंडल कमिशन भाजपा के समर्थन से लागू हुआ। इस मौक पर सम्राट चौधरी समस्तीपुर की दोनों सीट एनडीए को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि सबका सपना मोदी जी पूरा कर रहे हैं। लोगों के लिए पक्का मकान बन रहा है कि वहीं 500 सालों से बनवास झेल रहे श्रीराम के लिए पक्का व भव्य मकान मोदी जी के कारण बन कर तैयार हुआ। इधर, कर्पूरी सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता जगन्नाथ ठाकुर, विघायक राजेश कुमार, विरेंद्र पासवान, देवेश ठाकुर, एमएमलसी डॉ तरुण चौधरी, रामसुमिरण सिंह, आदि बड़ी संख्या में भाजपा के नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed