फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Politics over protest by BPSC candidates in Patna: Lalu, Tejashwi, Pappu Yadav targeted Nitish Kumar

BPSC Exam: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सियासत, लालू बोले- यह गलत है; तेजस्वी और पप्पू यादव ने ऐसा कहा

Thu, 26 Dec 2024 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि सीएम नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफरत है। समस्त स्वार्थी एनडीए नेताओं का यही हाल है। 

विज्ञापन
Bihar: Politics over protest by BPSC candidates in Patna: Lalu, Tejashwi, Pappu Yadav targeted Nitish Kumar
बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर नौ दिनों से प्रदर्शन जारी है। विपक्षी नेता भी बिहार सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग पर लगातार हमला बोल रहे हैं। इधर, बुधवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस के लाठीचार्ज मामले पर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तेजस्वी यादव बोले- भाजपा ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी
इधर, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चंद माह पूर्व तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे। अब वही  BJP-LJP-HAM के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर BPSC परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे है। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफ़रत है। समस्त स्वार्थी NDA नेताओं का यही हाल है। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि मानसिक रूप से बीमार लोग प्रदेश चला रहे है उन्हें खोज-खबर ही नहीं बिहार में क्या हो रहा है? भाजपा ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है। गुंडों की सरकार ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बीपीएससी अभ्यर्थियों से बिहार सरकार को ऐसी क्या दुश्मनी है?
इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हाईकोर्ट की बेंच इस मामले की जांच करे। छात्रों पर लाठियां बरसाई गई है। यह अन्याय है। जब जब छात्रों पर लाठी गोली चलेगी पप्पू यादव उनके लिए सर्वस्व न्योछावर कर लड़ेगा। हर क़ीमत पर छात्रों की भावनाओं के साथ हैं। हमारी मांग है कि बीपीएससी की परीक्षा कैंसिल करे और दुबारा परीक्षा ले। पप्पू यादव ने पूछा कि आखिर बीपीएससी अभ्यर्थियों से बिहार सरकार को ऐसी क्या दुश्मनी है? उनके साथ आतंकवादियों, क्रूर अपराधियों सा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed