फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar political news many jap leaders joining in rjd

अभियान: राजद ने पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी में लगाई सेंध! रालोसपा के बाद अब जाप नेता आएंगे तेजस्वी के साथ

Sat, 03 Apr 2021 03:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 03:41 PM IST
सार

तेजस्वी यादव दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में कर रहे शामिल
बड़ी संख्या में रालोसपा के नेता राजद में हुए शामिल
प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सभी नेताओं को सदस्यता दिलाएंगे

विज्ञापन
Bihar political news many jap leaders joining in rjd
तेजस्वी यादव(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की राजनीति में इस समय नेताओं को अपने दल में शामिल करने का अभियान चल रहा है। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल थर्ड फ्रंट के नेताओं को अपने कुनबा में शामिल कर रहा है। इस अभियान की अगुवाई लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव कर रहे हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चीफ उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी के बड़े नेताओं ने एक साथ राजद का दामन थामा था।

विज्ञापन

रालोसपा के कई नेता हुए थे शामिल
इसी सिलसिले में अब राजद ने पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी में सेंध लगाई है। 4 अप्रैल को जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला एवं युवा जाप के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय समेत कई नेता राजद में शामिल होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

राजद कार्यालय में होगा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम
पटना के राजद कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सभी नेताओं को सदस्यता दिलाएंगे। राजद में शामिल होने वाले जाप के अन्य नेताओं में संतोष शाही और  केशव कुमार भी हैं, जो अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed