फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics LJP State President Raju Tiwari commented on India alliance

Bihar Politics: I.N.D.I.A गठबंधन पर लोजपा प्रदेशाध्यक्ष राजू तिवारी बोले- वहां एक अनार सौ बीमार वाली कहानी

Wed, 11 Oct 2023 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 06:56 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर प्रखंड के बाद पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगी है।

विज्ञापन
Bihar Politics LJP State President Raju Tiwari commented on India alliance
लोजपा प्रदेशाध्यक्ष राजू तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के 18 प्रखंडों में बूथों पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' संकल्प यात्रा के तहत लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी दरभंगा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट का जो विजन है, उसमें बिहार को किस तरीके से सर्वश्रेष्ठ का दर्जा मिले, यह हमारी पार्टी का पहला लक्ष्य है।

विज्ञापन


इसके बिहार में कल कारखाना, स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि हमारा बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट जो विजन है, कैसे बिहार को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा बिहार प्राप्त करे। यह हमारी पार्टी का पहला लक्ष्य है।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट जो विजन है, कैसे सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा बिहार प्राप्त करे। इसके लिए बिहार में कल-कारखाने हो, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त हो और कैसे पलायन रुके और कैसे शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो। हमारे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में बहुत सारे समस्याओं का निदान है कि कैसे हम किसानों को बेहतर लाभ दें। आप देखिए की पलायन इस कदर हो रहा है की भेड़ बकरी की तरह लोग यहां से बाहर जा रहे हैं। नीतीश कुमार 2005 में शपथ लिए और इसका हस्र यह हुआ कि पहले से ज्यादा पलायन हो गया। लेकिन हम लोग इस सब चीज का विधिवत समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि हम लोगों का स्टैंड क्लियर है। हम लोग जिस गठबंधन में रहते हैं। पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि 40 लोकसभा की सीट हैं। लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास 40 सीट पर लड़ेगी। ऐसा नहीं है कि छह सीट जो समझौता हुआ है, हम इस पर चुनाव लड़ेंगे। हम लोग अपने गठबंधन में एहसास करवाएंगे कि हम बिहार में सबसे बेहतर संगठन हमारा है। संगठन पहले से बेहतर हुआ है। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह एक अनार सौ बीमार वाली कहानी है। यहां सभी अपने-अपने पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। लेकिन जब वहां सीट का बंटवारा होगा, तब यह गुब्बारा फूट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed