फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: BJP state president Samrat Chaudhary targeted Nitish Kumar and Lalu Yadav

Bihar Politics: BJP के प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा- बिहार की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुके हैं नीतीश कुमार

Mon, 03 Apr 2023 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Apr 2023 04:02 PM IST
सार

सम्राट चौधारी ने कहा कि हम जनता दल के औकात को जानते हैं। जदयू की कोई विचारधारा नहीं है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समता पार्टी वाली बात उनमें नहीं रह गई। वह कब कहां किनके साथ चले गए, पता नहीं।

विज्ञापन
Bihar Politics: BJP state president Samrat Chaudhary targeted Nitish Kumar and Lalu Yadav
सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अटल सभागार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार लोग 2005 से देख रहे हैं। उससे पहले लालू प्रसाद को भी बिहार ने जनता ने 15 साल देखा। इनदोनों को देखते-देखते लोग थक गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को सुंदर बनाना है। बिहार को सुंदर बनाना है। इसी संकल्प के साथ आप भाजपा का साथ दें।
विज्ञापन


आरोप- तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार
हमने जब गठबंधन किया तो अपने सांसदों की कुर्बानी दे दी। हम इनके तरह नहीं है। हम जनता दल के औकात को जानते हैं। जदयू की कोई विचारधारा नहीं है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समता पार्टी वाली बात उनमें नहीं रह गई। वह कब कहां किनके साथ चले गए, पता नहीं। नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुके हैं। उनके पास इच्छाशक्ति नहीं रही है। वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सम्राट बोले- ललन सिंह एक राजा के सिपाही हैं
सम्राट चौधरी ने ललन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि उनका कोई अस्तित्व नहीं है। उनके बारे में हमलोग क्या बोले। वह कौन है? वह क्या हैं? जिस व्यक्ति का राजनीति का अस्तित्व नहीं हो, उनके बारे में चर्चा नहीं करना चाहता हूं। वह एक राजा के सिपाही हैं। आने वाले चुनाव में गारंटी देता हूं कि इनलोगों का खाता भी नहीं खुलने वाला है। जनता सब देख रही है। वह जरूर जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ललन ने कहा- भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी
दरअसल ललन सिंह ने सोमवार को ट्वीटकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जुमलों और झूठे वादों के कारण भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। चुनाव पूर्व जनता से किए गए वादों को सत्ता में पहुंचते जुमला कहते हैं, महंगाई पर चर्चा नहीं होती है। बेरोजगारी दूर करना तो छोड़िए सब सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा देना और देश के सबसे बड़े 81 हजार करोड़ के कार्पोरेट घोटाले पर मौन व्रत धारण कर लेने वाली पार्टी की तरफ कोई देखेगा भी क्यों? ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बड़का झूट्ठा पार्टी एक डूबती नाव है, जिसका 2024 में डूबना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed