फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Finance Minister Vijay Chaudhary and Lalan Singh targeted the statement of Home Minister Amit Shah

Bihar : गृह मंत्री के बयान पर विजय चौधरी ने कहा- उल्टा लटकाए बिना भी बिहार में शांति, ललन बोले- BJP हताश

Mon, 03 Apr 2023 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Apr 2023 10:37 AM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। महागठबंधन ने कई नेता अमित शाह के "दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे" वाले बयान से नाराज दिखे। बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गृहमंत्री ने दंगाइयों को उल्टा लटकाने की बात करके लोगों की संकीर्ण भावना का शोषण करना चाहा है।

विज्ञापन
Finance Minister Vijay Chaudhary and Lalan Singh targeted the statement of Home Minister Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। महागठबंधन ने कई नेता अमित शाह के "दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे" वाले बयान से नाराज दिखे। बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गृहमंत्री ने दंगाइयों को उल्टा लटकाने की बात करके लोगों की संकीर्ण भावना का शोषण करना चाहा है। सुशासन मॉडल से भाजपा अच्छी तरह परिचित है। भाजपा साथ थी तो उसके नेताओं ने देखा है कि दंगाइयों को उल्टा लटकाए बगैर भी राज्य में शांति रहती है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल से जनता पूरी तरह परिचित है। हमलोग सबको विश्वास में और साथ लेकर चलने हैं। इससे शांति बनी रहती है। इससे इलाके में शांति बनी रहती है। 

विज्ञापन


भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है
वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जुमलों और झूठे वादों के कारण भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। चुनाव पूर्व जनता से किए गए वादों को सत्ता में पहुंचते जुमला कहते हैं, महंगाई पर चर्चा नहीं होती है। बेरोजगारी दूर करना तो छोड़िए सब सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा देना और देश के सबसे बड़े 81 हजार करोड़ के कार्पोरेट घोटाले पर मौन व्रत धारण कर लेने वाली पार्टी की तरफ कोई देखेगा भी क्यों ? उन्होंने पूछा कि आपके पास कोई आवेदन लेकर गया है क्या कभी ? भाजपा के साथ जाने की सोचने की बात ही छोड़ दीजिए। ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बड़का झूट्ठा पार्टी एक डूबती नाव है, जिसका 2024 में डूबना निश्चित है।
विज्ञापन


2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा
इतना ही नहीं ललन सिंह ने आगे लिखा कि नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झूट्ठा पार्टी (BJP) हताश हो गई है और बौखलाहट में है। आप राज्यपाल से रोज दिन में 10 बार बात कीजिए हम लोगों को क्यों तकलीफ होगी...? बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं, सब देख चुके हैं कि राज्यपाल जैसी संस्था का राजनीतिक उपयोग आपलोग किस तरह करते हैं। आप चाहें तो 2024 लोकसभा चुनाव तक अपना आवास राजभवन में ही रख लीजिए। परिणाम आपको 2015 वाला ही मिलेगा। 2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झूट्ठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed