{"_id":"652661a489385bbd3e0bf0eb","slug":"bihar-police-woman-arrested-for-sending-sim-to-husband-lodged-in-muzaffarpur-central-jail-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: यह मोहब्बत है या जासूसी! सेंट्रल जेल में बंद पति को सिम भेज रही थी महिला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: यह मोहब्बत है या जासूसी! सेंट्रल जेल में बंद पति को सिम भेज रही थी महिला, गिरफ्तार
Wed, 11 Oct 2023 02:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:19 PM IST
सार
Bihar Police: बिहार के मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में बंद पति को सिम भेजते हुए एक महिला गिरफ्तार हुई है। महिला चश्मे के खोल में सिम छिपाकर पति को भेज रही थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में फर्जीवाड़े के मामले में बंद राजू महतो से मिलने आई उसकी पत्नी शोभा देवी को जेल गेट पर दो मोबाइल सिम के साथ पकड़ा गया। वह चश्मे के खोल में सिम छिपाकर पति को भेज रही थी।
विज्ञापन
जांच में सिम मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जेल प्रशासन ने उसे मिठनपुरा पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साहू रोड मोहल्ला की निवासी शोभा देवी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मिठनपुरा थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में नगर थाने में दर्ज कराए गए फर्जीवाड़े के केस में पुलिस ने राजू महतो को गिरफ्तार किया था। इसी कांड में वह जेल में बंद है। सुबह उसकी पत्नी मिलने आई थी। वह पति को चश्मा भेजना चाह रही थी। बताया कि उन्हें आंख की समस्या है। चश्मे के खोल के अंदर सिम भी रखा था। जांच में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन