फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police :Two parties clashed in a land dispute in Patna, one was shot and the other was cut with a sword.

Bihar Police : पटना में जमीनी विवाद को लेकर एक को गोली से भूना, गोली मारकर भाग रहे बदमाश को तलवार से काटा

Fri, 27 Oct 2023 03:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

Bihar : जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में इस तरह से एक दुसरे पर हमलावर हो गए कि एक पक्ष को गोली से भून दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने खदेड़कर तलवार से काट दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Police :Two parties clashed in a land dispute in Patna, one was shot and the other was cut with a sword.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झड़प में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोलियों से भून डाला, जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने गोलीबारी कर भाग रहे युवकों को खदेड़कर तलवार से काट डाला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना बख्तियारपुर मार्ग को जामकर जमकर प्रदर्शन किया। घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। मृतक की पहचान विकास कुमार (25) के रूप में की गई है। तलवार के हमले से घायल दूसरा व्यक्ति सुरेंद्र यादव (45) है, जबकि कांग्रेस यादव (50) गोली लगने से घायल हैं।

विज्ञापन


घर पर आकर मारी गोली 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शाहपुर गांव में कांग्रेस यादव और विकास कुमार के बीच वर्षों से जमीनी विवाद का मामला चल रहा था। शुक्रवार को कांग्रेस यादव अपने गाय का दूध दूह रहे थे।तभी दूसरे पक्ष से विकास कुमार अपने एक दोस्त सुरेन्द्र यादव के साथ वहां पहुंचे और कांग्रेस यादव को बैक टू बैक तीन गोलियां मारी। गोली मारकर जब दोनों भागने लगे तभी गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। इस दौरान कांग्रेस यादव के परिजनों ने तलवार लेकर विकास यादव को खदेड़ने लगे। खदेड़ने के क्रम में कांग्रेस यादव के परिजनों ने विकास यादव को तलवार से बुरी तरह से काट डाला। तब तक विकास के परिजन भी वहां पहुँच गए और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल कांग्रेस यादव को परिजनों ने इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी और स्थानीय थाना की पुलिस के साथ बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed