फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police team attacked in RJD MLA's area in Siwan, half a dozen policemen injured

Bihar: सीवान में राजद विधायक के क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, आधे दर्जन पुलिसकर्मी घायल

Sat, 15 Apr 2023 08:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Apr 2023 08:38 AM IST
सार

सीवान में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया है जिसमें चालक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है। एक सप्ताह पहले भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव में 112 की पुलिस टीम पर हमला हुआ था। 

विज्ञापन
Bihar: Police team attacked in RJD MLA's area in Siwan, half a dozen policemen injured
घायल पुलिसकर्मी को इलाज के ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में राजद विधायक के क्षेत्र में पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला किया है जिसमें चालक सहित आधे दर्जन  पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है। पिछले सप्ताह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के गांव में हुआ में भी पुलिसबल पर हमला हुआ था जिसमें चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हमला 
यह घटना देर रात की है जब सीवान-गोपालगंज मुख्य रोड पर शाहपुर के समीप बड़हरिया थाना पुलिस टीम  वाहन जांच कर रही थी। गोपालगंज की तरफ से सीवान की ओर एक कार काफी तेज गति से आ रही थी। बड़हरिया थाना की प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर दुर्गा कुमारी के नेतृत्व में वहां जांच अभियान चलाया जा रहा था। बड़हरिया पुलिस टीम ने उस कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार काफी तेजी से आगे निकल गयी। बड़हरिया थाना ने उस कार का पीछा किया। कुछ ही देर बाद कार माधोपुर गांव में घुस गई। पुलिस टीम भी कार का पीछा करते हुए गांव में घुस गई। लेकिन माधोपुर गांव में घुसते ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर  लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में ड्राइवर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन घायलों में चालक अरविंद कुमार यादव की हालत ज्यादा गंभीर है। आननफानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अरविन्द की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के गांव में हुआ था हमला
पिछले सप्ताह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव में 112 की पुलिस टीम पर हमला हुआ था जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। यह गांव बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का गांव है। और अब यह 1 सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है जब पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जयराम यादव के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
इस मामले पर बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने पर पुलिस पर हमला किया गया है।उन्होंने बताया कि आठ असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed