फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Taking bribe through online transaction, Patna SSP suspended. bihar news

Bihar Police : ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ले रहे थे घूस,चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार; झूठे केस में फंसाने का मिला प्रमाण

Wed, 27 Sep 2023 02:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Sep 2023 02:26 PM IST
सार

Patna Police : पटना के बेउर पुलिस ने online घूस लेते चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के पास से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। दो व्यक्ति को बोला गया कि पैसा नही दोगे तो जेल भेज दूँगा।

विज्ञापन
Bihar Police: Taking bribe through online transaction, Patna SSP suspended. bihar news
एसएसपी ने किता सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बेउर पुलिस ने online घूस लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिस कर्मियों के पास से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत भी मिले हैं। इसके बाद आरक्षी अधीक्षक ने ठोस कदम उठाते हुए गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उनमें एक आरोपी पुलिसकर्मी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


लिखित आवेदन देने के बाद हुई कार्रवाई 
पटना एसएसपी का कहना है कि 26 सितंबर को बेउर थाने के रात्रि गश्ती पदाधिकारी और सिपाही द्वारा सिपारा पुल के नजदीक एक युवक को गलत तरीके से गश्ती पार्टी ने  पकड़कर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। युवक का कहना है कि इस क्रम में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की और फिर मामला को मैनेज करने के लिए उससे रुपयों की मांग करने लगे। युवक ने बेउर थाना में काण्ड संख्या 663 / 23 के तहत उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान एक और लड़के को इसी तरह पकड़ कर उससे भी रुपयों की मांग की गई। दोनों युवकों को पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा कि रुपया नहीं दोगे तो जेल भेज दूंगा। ऐसा सुनकर दोनों युवक काफी भयभीत हो गये तथा उक्त दोनों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को 15-15 हजार रूपये दे दिए। रुपया लेने के बाद उक्त दोनों लड़कों को पुलिस वालों ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ करतूत की तस्वीर 
पटना एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान से यह स्पष्ट हुआ कि उस दिन PSI अंजनी कुमारी, हवलदार सिखारी कुमार, गृहरक्षक-सुबोध कुमार, गृहरक्षक सुमन एवं थाना के निजी चालक बीरेन्द्र ड्यूटी पर थे। घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद अवैध रूप से लिए कुल 30 हजार रूपये के भुगतान का स्क्रीनशॉट और संबंधित साक्षियों द्वारा दिये गये बयान से याचिकाकर्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि हुई। सबूत उपलब्ध होते ही मामले का सत्यापन हो गया। इस मामले में वरीय अधिकारी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए PSI अंजनी कुमारी, हवलदार - सिखारी कुमार, गृहरक्षक-सुबोध कुमार एवं थाना के निजी चालक बीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गृहरक्षक-सुमन फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed