{"_id":"669b95a1bdb841f40907e5ce","slug":"bihar-police-stf-arrested-fifty-thousand-rupee-rewarded-criminal-from-purnia-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी को पूर्णिया से दबोचा, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी को पूर्णिया से दबोचा, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम
Sat, 20 Jul 2024 04:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:16 PM IST
सार
Bihar : एसटीएफ ने पचास हजार इनामी एक कुख्यात अपराधी को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि वह अपराधी चर्चित बृजेश यादव हत्याकांड में नामजद था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी पुलिस के हिरासत में।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना एसटीएफ में खगड़िया जिले के कुख्यात अपराधी बुद्धो उर्फ बुद्धन यादव को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी बुद्धो उर्फ बुद्धन यादव की तलाश खगड़िया पुलिस को करीब डेढ़ वर्षों से थी। इस अपराधी पर खगड़िया में हत्या सहित कई संगीन मामलों में प्राथमिक की दर्ज है। बुद्धन यादव फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
पहचान छुपाकर कर रहा था काम
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार अपराधी बुद्धन यादव पूर्णिया जिले के गुलाब बाग स्थित कावेरी सीड कंपनी लिमिटेड में पहचान छुपा कर काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और एसटीएफ टीम की मदद से संयुक्त छापेमारी कर इस कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर खगड़िया पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चर्चित ब्रजेश यादव हत्याकांड में था नामजद
खगड़िया पुलिस का कहना है कि गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा निवासी चमकलाल यादव का अपराधी पुत्र बुद्धन यादव जिले के चर्चित बृजेश यादव हत्याकांड में नामजद था। उस पर बीते वर्ष 3 मार्च 2023 को शिशवा निवासी बृजेश यादव की हत्या में अन्य अपराधियों के साथ गोली चलाने का आरोप है। वहीं इस पर गोगरी थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन