फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police raid against liquor in Nalanda, youth jumped into the river out of fear; SDRF search

Bihar: पुलिस को देखते ही नदी में कूद गया युवक, सर्च ऑपरेशन के बाद मिली लाश; शराब पार्टी करने का आरोप

Sun, 24 Dec 2023 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Dec 2023 10:15 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि शाहाबाद गांव में मुर्गी फार्म के पास कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। तभी अचानक वहां पुलिस पहुंच गई जिन्हें देख युवक इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन
Bihar: Police raid against liquor in Nalanda, youth jumped into the river out of fear; SDRF search
युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शराब पार्टी कर रहे एक युवक ने पुलिस को देखते ही नदी में छलांग लगा दी। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में नदी में छापेमारी अभियान चलाया लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार की शाम में अंधेरा होने के बाद खोजबीन का काम बंद कर दिया गया था। रविवार को एक बार फिर से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। काफी देर बाद एसडीआरएफ की टीम को लाश मिली। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के अलावे ग्रामीण मौजूद हैं। घटना कतरी सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद गांव की है। नदी में कूदने वाला युवक की पहचान संजय लाल के पुत्र आशीष कुमार (23) रूप में हुई। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि शाहाबाद गांव में मुर्गी फार्म के पास कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। तभी अचानक वहां पुलिस पहुंच गई जिन्हें देख युवक इधर-उधर भागने लगे। गांव के ही एक बच्चे के अनुसार जब वह नदी किनारे शाम में शौच कर रहा था। तब उसने किसी को नदी में कूदते हुए देखा। इसके बाद स्थानीय स्तर से युवक की नदी में खोजबीन की गई। 
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लापता युवक का स्वेटर नदी के रास्ते अलग पर ही मिला है। जिससे आशंकित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण भी अपने स्तर से खोजबीन में जुटे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम दो नाव के सहारे सकरी नदी में जमे पानी में खोजबीन में जुटी हुई है। नदी में कूदे हुए युवक को 36 घंटे से भी अधिक समय हो गया है। रविवार की सुबह उसकी लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पार्टी कर रहे थे गांव के लड़के
कतरीसराय थाना क्षेत्र के अधिकांश गांव साइबर ठगी के मामले में संलिप्त है, उन्हीं गांव में शाहाबाद गांव भी आता है। आए दिन इन क्षेत्रों से साइबर ठगी के मामले में लोग पकड़े जाते हैं। वहीं इस मामले में कतरीसराय थानेदार शरद रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मुर्गी फार्म के पास शराब पार्टी कर रहे थे। हमलोग दल-बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही लड़के इधर-उधर भागने लगे। इसी में एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed