फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police PTC promotion list : After Police training police constable have post of assistant sub inspector

Bihar Police : 365 एएसआई की पोस्टिंग; पुलिस ट्रेनिंग ले चुके सिपाहियों को उच्चतर पदों का प्रभार दिया गया

Fri, 06 Oct 2023 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Oct 2023 08:41 AM IST
सार

बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक कल्याण विभाग की ओर से 5 अक्टूबर को गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bihar Police PTC promotion list : After Police training police constable have post of assistant sub inspector
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार ने 6 सितंबर को 2685 सिपाहियों को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रूप में प्रोन्नत किया था। अब इनमें से 365 एएसआई की पोस्टिंग कर दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक कल्याण विभाग की ओर से 5 अक्टूबर को गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सहायक अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर कार्यहित में वरीयता सह-योग्यता के आधार पर योग्य पाये गये पीटीसी को सहायक अवर निरीक्षक के रूप में उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया है। इस क्रम में वरीयता सह-योग्यता के आधार पर योग्य पाये गये शेष अन्य पीटीसी को सहायक अवर निरीक्षक के रूप में उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान किया जाता है। पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी कार्यालय प्रधान सुनिश्चित करेंगे कि कार्यकारी प्रभार के अन्तर्गत प्राप्त उक्त मानव संसाधन को अनुसंधान विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, यातायात, ESS (डायल - 112 सेवा), साइबर थाना, महिला हेल्प डेस्क, प्रशिक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में प्रयुक्त किया जाए।

विज्ञापन


किसी भी प्रकार के उच्चतर पद के वेतन का दावा भी स्वीकार्य नहीं होगा
कार्यकारी प्रभार से आच्छादित सभी कर्मी अपने ही वेतनमान में कार्यकारी प्रभार के अन्तर्गत प्रभारित पद के सभी उत्तरदायित्वों का निर्वहन एवं शक्तियों का प्रयोग करेंगे तथा तदनुसार वर्दी धारण कर सकेंगे। कार्यकारी प्रभार के अन्तर्गत उच्चतर पद पर जाने वाले कर्मियों के प्रशासनिक, अनुशासनिक एवं विधिक प्राधिकार इस पद हेतु जो सक्षम प्राधिकार घोषित हैं, वही होंगे। लेकिन उक्त कार्यकारी व्यवस्था के तहत कार्यकारी प्रभार के अन्तर्गत कार्य किये जाने से प्रोन्नति अथवा वरीयता का दावा वर्तमान में अथवा भविष्य में मान्य नहीं होगा तथा इसके कारण किसी भी प्रकार के उच्चतर पद के वेतन का दावा भी स्वीकार्य नहीं होगा
विज्ञापन


यूनिट में एएसआई के रूप में कार्यकारी प्रभार दिया जा रहा
इससे पहले 6 सितंबर को जो आदेश जारी किया गया था। उसमें कहा गया था कि बिहार पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर वरीयता और योग्यता के आधार पर सिपाहियों को उनके वर्तमान पदस्थापना वाले जिले और यूनिट में एएसआई के रूप में कार्यकारी प्रभार दिया गया था। सबसे ज्यादा 996 सिपाहियों को पटना में एएसआई का प्रभार मिला। इसके बाद गया में 150, सारण में 118, समस्तीपुर में 101, बेतिया पुलिस जिला में 77, रोहतास में 70, भोजपुर में 66, दरभंगा में 62, सीतामढ़ी में 60 और नालंदा में 57 सिपाहियों को एएसआई का कार्यकारी प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed