फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: IPS Alok Raj came among the media; Know what was said: DGP Vinay Kumar, Bihar News

Bihar Police : डीजीपी पद छिने जाने के बाद मीडिया के बीच आए IPS आलोक राज; जानें, किसके बारे में क्या कहा?

Sat, 14 Dec 2024 04:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Dec 2024 04:18 PM IST
सार

IPS Alok Raj : पूर्व डीजीपी आलोक राज ने कहा कि 105 दिन के कार्यकाल के दौरान तीन कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। चार अन्य अपराधी घायल हुए। कई इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए। भारी मात्रा में हथियार, गोली और अन्य सामान बरामद किए गए। 

विज्ञापन
Bihar Police: IPS Alok Raj came among the media; Know what was said: DGP Vinay Kumar, Bihar News
पूर्व डीजीपी आलोक राज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

105 दिन तक बिहार के डीजीपी रहे 1989 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज शनिवार दोपहर मीडिया के सामने आए। उन्होंने डीजीपी छिन जाने के सवाल पर कहा कि मुझे इस बात का कोई मलाल नहीं है। मुझे खुशी है कि बिहार सरकार ने मुझे बिहार के डीजीपी पद पर काम करने का मौका दिया। उसमें मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया। हालांकि यह अवधि मात्र 105 दिन की थी लेकिन इस दौरान हमारे कनीय अधिकारियों और कर्मियों ने पूरी ईमानदारी से साथ दिया। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। प्रतिदिन जब भी मैं कार्यालय में रहा, उनसे मिला और उनकी समस्याओं का समाधान किया। लोग शिकायत निवारण  के माध्यम से आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन किया।

विज्ञापन


105 दिन के कार्यकाल में तीन कुख्यात मारे गए
पूर्व डीजीपी आलोक राज ने कहा कि 105 दिन के कार्यकाल के दौरान तीन कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। चार अन्य अपराधी घायल हुए। कई इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए। भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद हुए। इन उपलब्धियां के लिए मैं एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक और उनके टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामना देता हूं। इस दौरान सारण के ट्रिपल हत्याकांड में अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा 50वें दिन ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। पूरे देश में यह पहली बार हुआ जब इतने कम समय में मामले का अनुसंधान किया गया. इसके लिए सारण के एसपी को और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। इस दौरान पुलिस मुख्यालय के सभी पुलिस अधिकारी एवं कार्यों को हार्दिक बधाई देता हूं।
विज्ञापन


सहपाठी और नए डीजीपी को बधाई दी
सीनियर आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान पुलिस के कल्याण के लिए भी कई कार्य किए गए। पुलिस विभाग के कल्याण के लिए जो हमने किया मुझे ऐसा लगता है कि हमने उनके लिए बहुत अच्छा काम किया और मुझे इस बात की संतुष्टि है। इस दौरान विधि व्यवस्था में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। दुर्गापूजा, दीपावली सहित किसी भी पर्व त्योहार में आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। बिहार के सारे पर्व बिना किसी  संप्रदाय और हिंसा के आराम से गुजर गया। इसलिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी को भी बहुत-बहुत बधाई। मैं मुख्य सचिव और गृह विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि आपके नेतृत्व में मार्गदर्शन में मुझे काम करने का मौका मिला और बेहतर काम हुआ। मैं सभी मीडिया पर भारी और मीडिया के लोगों को भी हार्दिक बधाई देता हूं।   मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि पटना साइंस कॉलेज में आईएससी करने के दौरान मेरे सहपाठी रहे विनय कुमार को पुलिस महानिदेशक जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्हें हम विशेष रूप से बधाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed