फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Husband committed suicide case in Motihari east champaran Bihar police custody wife lodged FIR

Bihar Police : पत्नी ने कराई थी प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार पति ने हाजत में कर ली खुदकुशी

Sun, 05 Jan 2025 11:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Jan 2025 11:32 PM IST
सार

Bihar : एक महिला ने थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति गिरफ्तार हुआ। लेकिन इसी बीच आरोपी पति ने हाजत में ख़ुदकुशी कर ली। अब एसपी थाना के अंदर लगे सीसीटीवी को खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar Police : Husband committed suicide case in Motihari east champaran Bihar police custody wife lodged FIR
सीसीटीवी खंगाल रहे एसपी स्वर्ण प्रभात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोतिहारी के एक थाना में गिरफ्तार शख्स ने मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामला रघुनाथपुर थाने का है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी मुन्ना साह के रूप की गई है। घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत इन्वेस्ट बनाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। थाना पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात और एसडीपीओ खुद थाना में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

विज्ञापन


पति के खिलाफ पत्नी ने कराया था मामला दर्ज 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस दौरान उसपर गैर जमानती वारंट जारी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस मुन्ना साह को हाजत में रखी थी। इसी दौरान रविवार को मुन्ना साह में अपने मफलर से फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ-पाँव फूलने लगे। तुरंत घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एसडीपीओ थाना पहुंचे और अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन
                                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed