Bihar News : दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके; अंधेरे में यह देख गांव वालों ने लिया ऐसा फैसला कि बदली जिंदगी
Love You : तीन साल से वह एक-दूसरे को बोल रहे थे। इस बार रात में अंधेरे में दोनों की चुपके-चुपके हो रही इन बातों को गांव के लोगों ने सुन लिया। परिजनों को खबर देने से पहले चंदा जोड़कर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। दुल्हन अब दूल्हे के घर भेज दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकांत में मिल रहे थे दोनों
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रात करीब 10 बजे पीड़ी गांव में एक सुनसान जगह पर पेड़ के पास बैठे थे। ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी तो ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह एक दूसरे को तीन सालों से जानते हैं और प्रेम करते हैं। अब साथ जीना और मरना चाहते हैं। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रेमी युगल की रजा मंदी पर गांव के ही मनोकामना मंदिर में ग्रामीणों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी। दोनों पक्ष की भूमिका गांव के ही लोगों ने निभाई। मध्य रात्री दोनों के परिवार वालों को भी सूचना दी गई। साथ ही दोनों की शादी ग्रामीणों ने अपने खर्च पर करा दी। मौके पर जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
ग्रामीण के सामने मंदिर में साथ जीने मरने की खाई कसम
शादी के बाद महनार की अंशु और मोहिउद्ददीननगर का रोहित ग्रामीणों के सामने मंदिर परिसर में एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसम खाई। प्रेमी युगल का कहना था कि दोनों तीन सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्रेम करते हैं। बाद में लोगों ने दोनों को लड़का वालों के यहां पहुंचाया। शादी के दौरान परिवार के लोग भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने इस शादी पर कुछ भी बोलने से परहेज किया।
पुलिस ने कहा - नहीं है जानकारी
उधर, मोहनपुर ओपी अध्यक्ष के सी भारती का कहना है कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों में से कोई भी पक्ष आवेदन देंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।