{"_id":"65916eb6805b4d0cb50c1ba6","slug":"bihar-police-for-the-first-time-500-home-guards-in-sitamarhi-retired-together-farewell-with-honours-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: ऐसा पहली बार... 500 गृह रक्षक एक साथ रिटायर, सम्मान देकर विदाई; सरकारी नहीं, निजी कोष से आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: ऐसा पहली बार... 500 गृह रक्षक एक साथ रिटायर, सम्मान देकर विदाई; सरकारी नहीं, निजी कोष से आयोजन
Sun, 31 Dec 2023 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:08 PM IST
सार
Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी में रविवार को पांच सौ गृह रक्षक एक साथ रिटायर हो गए। निजी तौर पर आयोजित किए गए विदाई सम्मान समारोह में 430 गृह रक्षक शामिल हुए। वहीं, गृह रक्षक डीएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी सम्मानपूर्वक विदाई के हकदार हैं।
विज्ञापन
विदाई सम्मान समारोह के दौरान रिटायर हो रहे गृह रक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढी जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत करीब पांच सौ होमगार्ड जवानों को विदाई दी गई। रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे 430 होमगार्ड जवानों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उन्हें विदाई दी गई। विदाई के इस पल में होमगार्ड जवान काफी भावुक दिखे और वरीय अधिकारी की ओर से दिए गए इस सम्मान पर धन्यवाद ज्ञापित किया। दरअसल, जिले में करीब 15 सौ गृह रक्षक जवान थे, जिनमें से करीब पांच सौ जवान आज यानी 31 दिसंबर को रिटायर्ड हो गए। सभी स्वयं सेवी होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
समारोह में शामिल हुए 430 जवान
जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड के डीएसपी गौतम कुमार ने सभी होमगार्ड जवानों को एकत्रित कर विदाई समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सभी मानव हैं। पद किसी का कोई भी हो, सेवानिवृत्ति के अवसर पर उसे सम्मान पूर्वक विदाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने मिलकर निजी कोष से यह आयोजन कर सभी को सम्मान देते हुए विदाई दी। समादेष्टा गौतम कुमार ने बताया कि 500 गृह रक्षकों में कुछ बाहर हैं। बाकी 430 जवान सीतामढ़ी के विभिन्न थाना, मद्य निषेध समेत अन्य जगह कार्यरत थे, जिन्हें बुलाकर आज सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
विज्ञापन
1.50 लाख रुपये भी मिलेंगे
समादेष्टा गौतम कुमार ने बताया कि इनमें जिन जवानों 3,650 दिन लगातार काम किया होगा, उन्हें 1.50 लाख रुपये रिटायर्डमेंट राशि दी जाएगी। वहीं, वर्तमान में पीएफ भी कट रहा था, वह भी पैसा उन्हें मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन सभी के रिटायर होने से जिले में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था व कार्य में परेशानी होगी। हालांकि, नई बहाली भी जल्द होने की संभावना है। मौके पर गृह रक्षक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पारस नाथ मिश्र, सचिव राम सकल सिंह, मंतोष कुमार, रोहित कुमार, देवेंद्र सिंह, गौतम कुमार और शंभू पासवान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन