फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime in patna, Criminals stabbed the HC advocate.bihar news.

Bihar News : पटना में हाईकोर्ट अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, बाइक सवार अपराधियों ने रोककर चाकुओं से गोदा

Wed, 03 Jan 2024 09:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 Jan 2024 09:04 PM IST
सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही एक अधिवक्ता को चाक़ू मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime in patna, Criminals stabbed the HC advocate.bihar news.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराधी ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घटना बिहटा की है। घायल अधिवक्ता की पहचान विष्णुपुर निवासी विक्रांत कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पैसे के लेन-देन का था विवाद 
घटना के संबंध में विक्रम थाना प्रभारी रामशंकर प्रसाद का कहना है कि यह घटना पैसे के विवाद को लेकर हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिल्डिंग बनाने को लेकर एक ठेकेदार से विक्रांत कुमार का विवाद था। बुधवार की शाम अधिवक्ता बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधी ने बिहटा एयर फोर्स मुख्य गेट के पास अधिवक्ता को रोका और अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाक़ू मारते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। चाक़ू लगते ही अधिवक्ता जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान अपराधी वहां से फरार हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed