{"_id":"6592798023ec9d26b307aef7","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-munger-cleaning-contractor-of-hospital-shot-boy-friend-girl-friend-affair-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गर्लफ्रेंड को पिज्जा खिलाकर लौटा तो मनचलों की टोली ने बात-बात में ठोक दी गोली, सरकारी ठेकेदार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गर्लफ्रेंड को पिज्जा खिलाकर लौटा तो मनचलों की टोली ने बात-बात में ठोक दी गोली, सरकारी ठेकेदार है
Mon, 01 Jan 2024 02:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:06 PM IST
सार
Bihar : 31 दिसंबर की रात में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला गर्ल फ्रेंड से विवाद होने की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में अपराधियों ने सदर अस्पताल के सफाई ठेकेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नोवागढ़ी उत्तरी चरोन की है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति की पहचान उतरी चरोन निवासी रामानुगृह सिंह के पुत्र नलीनी रंजन के रुप में की गई है।
घर के पास मारी गोली
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि घर के समीप चौक पर नलिनी रंजन अंडा खा रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाले शंभू कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, शम्भू आदि ने नलिनी को घेर लिया और हथियार निकाल कर गोली मारने लगे। लेकिन तबतक रंजन कार में बैठ गया। तभी शंभू ने गोली चला दी, जो रंजन के सिर में जा लगी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गर्ल फ्रेंड के साथ हुई थी बत्तमीजी
गोली मारने का क्या कारण है इस बात को लेकर परिजन कुछ भी बता नहीं रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि रविवार की रात जमालपुर के एक रेस्टोरेंट में नलिनी रंजन अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ था। उसी समय आरोपियों और नलिनी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इसी बात को लेकर उन बदमाशों ने नलिनी को गोली मार दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि देर रात अपराधियों ने सदर अस्पताल के सफाई ठेकेदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायल सफाई ठेकेदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए। सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में कार्यरत डॉ असीम कुमार ने बताया कि गोली सिर में लगी है, एक्सरे जांच होने के बाद स्पष्ट हो पायेगा।