{"_id":"656088f0b6fc6614d8045987","slug":"bihar-police-failed-to-control-crime-open-firing-on-chairman-husband-and-panchayat-member-in-begusari-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय में प्रखंड प्रमुख के पति की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग; उतरकर भागे तो बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय में प्रखंड प्रमुख के पति की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग; उतरकर भागे तो बची जान
Fri, 24 Nov 2023 05:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:26 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि बलिया प्रखंड की प्रमुख ममता देवी के पति सुभाष राय किसी काम से अपनी गाड़ी से बाजार जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में अपराधियो ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हैं। यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बलिया प्रखंड प्रमुख के पति पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। हालांकि इस फायरिंग में पंचायत समिति सह प्रमुख पति बाल बाल बच गए। इस घटना से पूरा इलाके मे दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के सहबेगपुर चौक के पास की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बलिया प्रखंड की प्रमुख ममता देवी के पति सुभाष राय किसी काम से अपनी गाड़ी से बाजार जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में अपराधियो ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि प्रमुख के पति ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। बता दें कि प्रमुख के पति सुभाष राय ताजपुर पंचायत से पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 23 से वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित सुभाष राय ने सचिदानंद चौधरी और उनके बेटे बृजेश चौधरी के द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सुभाष राय ने बताया कि जब वे घर से निकलकर बाजार की ओर जा रहे थे, तभी दोनों बाप-बेटे ने राइफल निकाल कर रास्ते में ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वहीं इस मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर के घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आपस में दोनों पक्ष गोतिया हैं और जब भी दियारा क्षेत्र में फसल लगाने की बात आती है तो दोनों पक्षों के बीच विवाद होता है। इसी कारण फायरिंग की बात सामने आई है। पीड़ित द्वारा किसी तरह का आवेदन थाना में नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।